'2029 में राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री...' पूर्व IAS और साउथ एक्ट्रेस के कांग्रेस में आते ही हसीब खान का बड़ा दावा

आशीष श्रीवास्तव

• 08:33 PM • 09 Sep 2026

लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में पूर्व IAS अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान कांग्रेस में शामिल हुईं. पार्टी ने दोनों का स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार से जोड़कर देखा है.

UP Tak
Google CTA

पूर्व IAS अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. उनके साथ साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान भी कांग्रेस में शामिल हुई हैं.

यह भी पढ़ें...

लखनऊ में आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम के दौरान दोनों ने कांग्रेस का हाथ थामा. ज़ारा खान ने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुहेल अख्तर अंसारी और प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ली. 

अजय राय की मौजूदगी में हुई ज्वाइनिंग

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व IAS अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और अभिनेत्री ज़ारा खान का पार्टी में स्वागत किया. अजय राय ने दोनों नए सदस्यों को कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर स्वागत और मुबारकबाद दी.

डॉ. राकेश वर्मा के कांग्रेस में शामिल होने को पार्टी के लिए खास माना जा रहा है. वहीं, साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान के जुड़ने से पार्टी को अलग वर्गों तक अपनी पहुंच बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

हसीब खान बोले- राहुल गांधी से प्रभावित होकर जुड़ रहे लोग

कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा कि राहुल गांधी से प्रभावित होकर लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है. हसीब खान ने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के हर कदम पर साथ खड़ी है. दावा किया कि जो लोग न्याय के लिए भटक रहे हैं या जिनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है.

2029 को लेकर हसीब खान का बड़ा दावा

कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा कि 2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. उनका  बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दे रही है.

लखनऊ के इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में पूर्व IAS अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान का कांग्रेस में शामिल होना फिलहाल चर्चा में है. पार्टी में दोनों की भूमिका आगे क्या होगी, इस पर अब निगाहें रहेंगी.