कानपुर बनेगा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब, निवेश बढ़ाने और उद्योगों को रक्षा निर्माण से जोड़ने पर होगा मंथन

यूपी तक

• 12:43 PM • 02 Sep 2026

कानपुर शहर के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. 'उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर' के अंतर्गत शहर को रक्षा निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से 2 सितंबर (बुधवार) को क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.

Kanpur Defence Manufacturing Hub

Kanpur Defence Manufacturing Hub (Photo AI Generated)

Google CTA

कानपुर शहर के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. 'उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर' के अंतर्गत शहर को रक्षा निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से 2 सितंबर (बुधवार) को क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. 'स्ट्रेटेजिक उत्तर प्रदेश: कानपुर रीजनल डिफेंस वर्कशॉप' का आयोजन एटरनिटी होटल में होगा. ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) तथा उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कानपुर के स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को राष्ट्रीय रक्षा आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ना तथा क्षेत्र में बड़े निवेश को बढ़ाना है.

यह भी पढ़ें...

सुबह 8:30 बजे पंजीयन के साथ शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में ओआरएफ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर हर्ष वी पंत, कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं कानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश अवस्थी अपने विचार रखेंगे तथा अतिथियों का अभिनंदन करेंगे.

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में 'यूपी डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत कानपुर का औद्योगिक इकोसिस्टम' विषय पर विचार-विमर्श होगा. इस सत्र का संचालन ओआरएफ के डॉक्टर विवेक मिश्रा करेंगे. इसमें जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अंजनीश प्रताप सिंह सहित रक्षा एवं तकनीक जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी. इनमें डीएमएसआरडीई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष दुबे, डेटम एडवांस्ड कंपोजिट्स के उप प्रबंध निदेशक तनय तिवारी, एयरोस्पेस एवं एविएशन सेक्टर स्किल काउंसिल के सीईओ संघरक्षका वी पी, गोविंद नारायण एंड ब्रदर्स के सीईओ देवांश गर्ग और यूएसआईबीसी के निदेशक उदय अरुण प्रमुख हैं.

सुबह 11:30 बजे आयोजित द्वितीय सत्र का विषय 'रक्षा निर्माण को मजबूत करने के लिए नीतिगत एवं संस्थागत सुधार' रहेगा. डॉक्टर समीर पाटिल के संचालन में होने वाले इस सत्र में टीकेएमएस इंडिया के उपाध्यक्ष कमोडोर अनिल जय सिंह, रक्षा मंत्रालय के पूर्व वित्तीय सलाहकार अमित कौशिश, डेल्टा कॉम्बैट सिस्टम्स लि. के चेयरमैन संतोष कुमार, ईवाई के मैनेजर बलप्रीत सिंह और कार्नेगी इंडिया के फेलो दिनकर पेरी चर्चा करेंगे. दोपहर 1:00 बजे डॉक्टर अतुल कुमार एवं कुमकुम मोहता कार्यशाला के प्रमुख निष्कर्षों का सार प्रस्तुत करेंगे. सभी विशेषज्ञ एमकेयू लिमिटेड के औद्योगिक परिसर का दौरा करेंगे.