जयंत मुलाकात करने पहुंचे अस्पताल तो सामने आई पल्लवी पटेल की ये तस्वीर, जानें कैसा है हाल

यूपी तक

• 10:58 AM • 07 Jul 2022

अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू (Sirathu News) से विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) अपने घर में बेहोश होकर गिर गई थीं, जिसके बाद…

UP Tak
Google CTA

अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू (Sirathu News) से विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) अपने घर में बेहोश होकर गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल, पल्लवी पटेल की तबीयत ठीक बताई जा रही और वह डॉक्टरों की ऑब्जर्वेशन में हैं. बता दें कि आज यानी गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) पल्लवी पटेल से मुलाकात करने मेदांता अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना. मुलाकात की तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर साझा कर कहा, “पल्लवी पटेल जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना है.”

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि गुरुवार को अस्पताल ने विधायक पल्लवी पटेल के स्वास्थ्य से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट साझा किया.

अस्पताल की ओर से बताया है कि ‘पल्लवी पटेल पूरी तरह से नॉर्मल हैं, उनकी सभी जांच नॉर्मल आई हैं. फिलहाल पटेल के लिए कोई दवाएं नहीं चल रही हैं. वह लगातार डॉक्टरों की ऑब्जर्वेशन में हैं. आज या कल में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.”

इससे पहले, मेदांता अस्पताल के एक बयान में कहा गया था, “विधायक पटेल की मंगलवार रात अचानक से तबीयत बिगड़ गई. अचानक बेहोश हो जाने के कारण डॉ. पल्लवी पटेल को मेदांता हॉस्पिटल में गहन चिकित्सा कक्ष आईसीयू में भर्ती किया गया.”

पल्लवी पटेल के बीमार होने की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने ट्वीट कर कहा, “कौशांबी जनपद के सिराथू से सपा की लोकप्रिय विधायक पल्लवी पटेल जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है. भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

गौरतलब है कि पल्लवी पटेल 2022 के विधानसभा चुनाव में तब सुर्खियों में आई थी जब सिराथू विधानसभा सीट पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य को हराया था. पल्लवी पटेल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं.

शामली: जयंत चौधरी ने पीएम मोदी और सीएम योगी को बताया कागजी शेर, कही ये बात