जंतर-मंतर पर जिस लड़की ने PM मोदी को दी थी गालियां अब उसने क्या कह दिया

यूपी तक

01 Aug 2026 (अपडेटेड: 01 Aug 2026, 09:30 AM)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली लड़की ने अब वीडियो जारी कर माफी मांगी है.

PM Modi Jantar Mantar Girl Apology News

PM Modi Jantar Mantar Girl Apology News

Google CTA

PM Modi Jantar Mantar Girl Apology News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली लड़की ने अब वीडियो जारी कर माफी मांगी है. उसने अपने बयान पर शर्मिंदगी जताते हुए कहा कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती होगी. लड़की ने पूरे देश से माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें...

वीडियो में लड़की ने कहा, 'जुलाई मैं सीपी गई थी अपने फ्रेंड्स के साथ. फिर वहां पर प्रोटेस्ट हो रहा था. वहां पर लोग बहुत चीजें बोल रहे थे, बहुत गालियां दे रहे थे प्रधानमंत्री जी को.” आगे उसने अपने बयान को लेकर माफी मांगते हुए कहा, 'मैं माफी के लायक नहीं हूं. मैंने बहुत गंदी चीजें बोली हैं. बट ये मेरी पहली और आखिरी गलती होगी. इसके बाद मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी.” उसने कहा, 'ना ही वो चीज मैंने कभी पोस्ट की थी. मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं. मैं इतनी शर्मिंदा हूं. मैं अपनी नजर भी नहीं उठा पा रही हूं. मैं सबसे माफी मांग रही हूं.'

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान सामने आए एक वीडियो से जुड़ा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था. वीडियो सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह ने लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इसके बाद नोएडा पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की.

इस पूरे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि गुमराह बच्चों को सजा देने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाने की जरूरत है. प्रधानमंत्री ने ऐसे बच्चों को माफ करने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने की बात कही थी.