'विपक्ष का युवा नेता नाचने वाले बंदर जैसा...' बृजभूषण शरण सिंह का राहुल गांधी पर विवादित बयान, विदेशी फंडिंग को लेकर भी लगाए आरोप

मनुदेव उपाध्याय

• 08:31 AM • 02 Nov 2026

उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की है.

Brij Bhushan Sharan Singh and Rahul Gandhi

Brij Bhushan Sharan Singh and Rahul Gandhi

Google CTA

Brij Bhushan Sharan Singh Statement On Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की है. दिल्ली में विपक्षी दलों की महारैली और प्रदर्शनों के बीच बृजभूषण ने राहुल गांधी को 'नाचने वाला बंदर' बता दिया. उन्होंने विपक्षी नेताओं पर विदेशी फंडिंग के जरिए आंदोलन चलाने का आरोप भी लगाया. बृजभूषण ने विपक्ष के युवा नेता की समझदारी पर सवाल उठाते हुए लोगों से ऐसे आंदोलनों से दूर रहने की अपील की.

यह भी पढ़ें...

55 साल की उम्र में भी समझदारी नहीं आने का आरोप

बागपत में आयोजित क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के विपक्ष में एक युवा नेता हैं, जिनकी उम्र 55 साल हो गई है, लेकिन उनमें अभी तक समझदारी नहीं आई है. बृजभूषण ने कहा, 'मैं जब भी देश की हालत देखता हूं तो विपक्ष के युवा नेता को कोसता हूं. विपक्ष का युवा नेता ऐसा है जैसे नाचने वाला बंदर, जो कभी इस डाल पर जाता है तो कभी उस डाल पर. इस बंदर बाबा को देखकर दुख होता है.'

यह भी पढ़ें- 'जब आजम खान के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे...' अखिलेश यादव पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- PDA के दुश्मन नंबर-1 हैं सपा प्रमुख

 

कांग्रेस से पुराना रिश्ता होने का भी किया जिक्र

बृजभूषण शरण सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस से जुड़े पारिवारिक संबंधों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि साल 1992 में उनके दादा कांग्रेस से विधायक थे. इसी वजह से भले ही वह आज उस पार्टी में नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस के प्रति उनकी पुरानी सहानुभूति रही है. हालांकि, इसके बाद उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों और आंदोलनों को लेकर सवाल उठाए.

लोगों से क्या की अपील?

पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष के आंदोलनों के पीछे विदेशी फंडिंग काम करती है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वाले लोग खुद नहीं आए हैं, बल्कि उन्हें भेजा गया है. बृजभूषण के मुताबिक जरूरत पड़ने पर इन लोगों को आंदोलन के लिए सक्रिय कर दिया जाता है. उन्होंने अपने समर्थकों और आम लोगों से ऐसे प्रदर्शनों से बचने की अपील करते हुए कहा, 'ये कॉकरोच आए हैं, इनके चक्कर में मत पड़ना. इन्हें विदेश से फंड मिलता है.'

यह भी पढ़ें- आजम खान की गिरफ्तारी पर भड़के AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान, बोले- 'बीजेपी ने मुसलमानों के खिलाफ जंग छेड़ दी है'