'बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते...' अखिलेश यादव ने अमित शाह को घेरा, योगी सरकार पर भी साधा निशाना!

आशुतोष चौबे

• 03:11 PM • 31 Oct 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी को राजनीतिक पार्टी के बजाय 'गैंग' बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने इस बार बीजेपी को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है.

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav (File Photo)

Google CTA

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी को राजनीतिक पार्टी के बजाय 'गैंग' बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने इस बार बीजेपी को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है. अखिलेश ने गृह मंत्री अमित शाह के प्रदेश दौरे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें...

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत नहीं दे पा रही है. महंगाई बढ़ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और किसानों की आय भी नहीं बढ़ी है. उन्होंने सवाल किया कि सरकार के पास इन मुद्दों का क्या जवाब है? अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन बुनियादी सवालों पर सरकार जवाब नहीं दे रही है.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी समाज में सांप्रदायिक विभाजन की राजनीति करती है. अखिलेश ने सरदार वल्लभभाई पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ कदम उठाया था. उनके मुताबिक देश के लोकतंत्र के लिए सांप्रदायिक ताकतों को खत्म करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- 4 महिला डॉक्टरों को प्यार में फंसाकर धर्मांतरण का दबाव! KGMU केस में प्रोफेसरों तक पहुंची STF की जांच, रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे

अमित शाह को लेकर क्या बोले अखिलेश?

गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश दौरे और योगी सरकार की कानून व्यवस्था की तारीफ पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को यह देखना चाहिए कि सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ कहां हो रही हैं और पुलिस पर सबसे ज्यादा आरोप किस राज्य में लग रहे हैं. अखिलेश ने महिलाओं के खिलाफ अपराध, हत्याओं और दलितों पर अत्याचार के मुद्दे भी उठाए. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए. अखिलेश ने आरोप लगाया कि पुलिस भेदभाव कर रही है और सरकारी व्यवस्था कमजोर हुई है. उन्होंने डायल 100 और एंबुलेंस सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय शुरू की गई सुविधाओं को मौजूदा सरकार ने बर्बाद कर दिया.

मॉक पार्लियामेंट को लेकर क्या बोले अखिलेश?

दिल्ली में आयोजित मॉक पार्लियामेंट को लेकर भी अखिलेश यादव ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जब सरकार विपक्ष की बात नहीं सुनती, तो ऐसे आयोजन के जरिए संदेश देने की कोशिश की जाती है. अखिलेश के मुताबिक इस आयोजन का मकसद यह बताना है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है और लोकतंत्र तथा संविधान के लिए खतरा पैदा हो रहा है. उन्होंने महिला आरक्षण कानून का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि जब संसद से कानून पास हो चुका है तो उसे लागू क्यों नहीं किया जा रहा है? अखिलेश ने बीजेपी से जाति जनगणना और महिला आरक्षण पर भी जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी को इन मुद्दों पर बहस से बचना नहीं चाहिए.

यह भी पढ़ें- वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला पर हुई गोलियों की बारिश! फिर ताबड़तोड़ एनकांउटर में गिरफ्तार हुए 3 बदमाश

'जब हम निकलेंगे तो अपना कैमरा लेकर आ जाना'

बीजेपी की ओर से 200 पदयात्राएं निकालने की बात पर अखिलेश यादव ने तंज कसा. उनसे पूछा गया कि वह खुद कब यात्रा पर निकलेंगे? इस पर उन्होंने कहा 'आप हमारी चिंता मत करो, जब हम निकलेंगे तो अपना कैमरा लेकर आ जाना.' उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर बीजेपी का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर काम कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि किसान, युवा, नौजवान, व्यापारी और हर वर्ग के लोग इस बार बीजेपी को सबक सिखाएंगे.

26 हजार स्कूल बंद करने का आरोप

अखिलेश यादव ने प्रदेश में सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी योगी सरकार को घेरा. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार के दौरान 26 हजार प्राइमरी स्कूल बंद हुए हैं. साथ ही आरोप लगाया कि इन स्कूलों में शराब के ठेके खोलने की योजना बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को बेहतर बना सकती है, लेकिन सरकार शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है. प्राइवेट अस्पतालों को लेकर अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में इलाज और दवाओं की व्यवस्था कमजोर की जा रही है, जिससे लोगों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है. उन्होंने गोरखपुर और आगरा का जिक्र करते हुए निजी अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन की संख्या पर सवाल उठाए. अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों का इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें- गोरखपुर से हार के बावजूद अखिलेश यादव के खास बने 'संजयन त्रिपाठी', गदगद होकर बोले- 'पूरा जीवन सपा प्रमुख को समर्पित'

चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट में नाम कटने और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले खुद बड़ी संख्या में वोट कटने की बात कही थी. अखिलेश ने पूछा कि जब आम लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी, तब मुख्यमंत्री को यह आंकड़ा किसने दिया था? उन्होंने बीजेपी से पूछा कि वह बताए कि वोट कटने के दावे किस आधार पर किए जा रहे हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए. उन्होंने महिला आरक्षण, जाति जनगणना, रोजगार, किसानों की आय और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता इस बार इन सवालों का जवाब मांगने के लिए तैयार है.