Milkipur Byelection News: मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना कल यानी 8 फरवरी को होगी. 5 फरवरी को वोटिंग के बाद से समाजवादी पार्टी प्रशासन पर लगातार धांधली का आरोप लगा रही है. उपचुनाव की वोटिंग के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव ने तीखा प्रहार करते हुए यहां तक कह दिया है कि 'चुनाव आयोग मर गया है और उसे सफद कपड़ा भेंट करना होगा.' मगर इन सब के बीच फैजाबाद सांसद और मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा कैंडिडेट अजीत प्रसाद के पिता अवदेश प्रसाद ने एक बड़ा दावा कर दिया है. अजीत प्रसाद का दावा है कि धांधली और गुंडई के बावजूद सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद की ही चुनाव में जीत होगी.
ADVERTISEMENT
न्यूज सजेंसी ANI से बातचीत में अवधेश प्रसाद ने कहा, "... मिल्कीपुर इतिहास बनाएगा कि चुनाव में लाख गुंडई और धांधली होने के बावजूद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद जीतेंगे... हमारे कर्मठ कार्यकर्ता को बुरी तरह मारा गया है...उनकी पीठ पर पड़ी लाठिया संविधान की पीठ पर पड़ी हैं..."
अखिलेश यादव ने लगाए क्या-क्या आरोप?
अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा,
- ‘मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सरकार के इशारे पर बड़े पैमाने पर धांधली, बेईमानी हुई. समाजवादी पार्टी ने निर्वाचन आयोग से धांधली, फर्जी मतदान, मतदान केंद्र एजेंटों को धमकी देने, उन्हें मतदान केंद्रों से भगा देने की करीब 500 शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई."
- "अयोध्या के सहायक पुलिस अधीक्षक को भाजपा के लोग लखनऊ से निर्देश दे रहे थे. भाजपा चुनाव में बेईमानी करती है. मैंने अपनी कई प्रेसवार्ता में कहा था कि मीडिया मिल्कीपुर में जाकर देखे कि यहां किस तरह से चुनाव हो रहा है."
- "फर्जी वोट डलवाए. मतदाताओं को वोट डालने से रोकने के लिए धमकाया गया."
गौरतलब है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में फैजाबाद लोकसभा सीट जीतने के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा मिल्कीपुर सीट खाली करने के बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी. निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस सीट पर पांच फरवरी को शाम पांच बजे तक 65.25 फीसदी वोट डाले गए. सपा जहां सीट बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा इस चुनाव को फैजाबाद में अपनी हार का बदला लेने के अवसर के रूप में देख रही है. वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट पर भाजपा हार गई थी.
ADVERTISEMENT











