डर का माहौल…X मुस्लिम सलीम वास्तिक के हमलावर जीशान-गुलफाम के एनकाउंटर पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता दानिश अली?

यूपी तक

05 Mar 2026 (अपडेटेड: 05 Mar 2026, 06:45 PM)

UP News: यूट्यबर और पूर्व (X) मुस्लिम सलीम वास्तिक के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले सगे भाई जीशान और गुलफाम का एनकाउंटर हो चुका है. अब इसको लेकर कांग्रेस नेता दानिश अली का बयान सामने आया है.

Kunwar Danish Ali, Danish Ali, Salim Vastik Attackers Encounter, Zeeshan and Gulfam Encounter, Father Buniyad Ali Statement, Ghaziabad Police Action, Loni YouTuber Attack News

UP News

Google CTA

UP News: गाजियाबाद में यूट्यबर और पूर्व (X) मुस्लिम सलीम वास्तिक के ऑफिस में घुसकर अमरोहा के सगे भाइयों जीशान और गुलफाम ने उनका सिर काटने की कोशिश की थी. दोनों ने सलीम वास्तिक का पेपर कटर से गला रेत दिया था. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे. हाल ही में पुलिस ने दोनों सगे भाइयों और 1-1 लाख के इनामी जीशान और गुलफाम को एनकाउंटर में ढेर भी कर दिया है.
 
बता दें कि अब इस मामले को लेकर अमरोहा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के बड़े मुस्लिम नेता दानिश अली ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल जीशान और गुलफाम के एनकाउंटर में मारे जाने को लेकर इनके पिता ने कहा था कि अगर दोनों को जेल भेजा जाता तो अच्छा होता. अब इसी को लेकर दानिश अली का बयान सामने आया है.

यह भी पढ़ें...

दानिश अली ने क्या कहा?

सोशल मीडिया X पर दानिश अली ने कहा, हिंसा का कोई मजहब नहीं होता लेकिन लोकतंत्र में ये सवाल जरूरी है क्या कानून का काम सिर्फ आरोपी को खत्म करना है या न्याय तक पहुंचना?

उन्होंने आगे कहा, 2027 के चुनाव से पहले क्या ये एनकाउंटर भी सत्ता बचाने की वही पुरानी स्क्रिप्ट है? जनता की तकलीफों का जवाब नहीं है इसलिए डर का माहौल बनाया जा रहा है.

हमले का वीडियो दिल दहलाने वाला

बता दें कि सलीम पर हुए हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. ये वीडियो दिल दहलाने वाला है. सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है, सलीम अपने ऑफिस के सोफे पर लेटे हुए थे. तभी चेहरे पर नकाब और सिर पर हेलमेट पहने दो हमलावर अंदर घुसते हैं. सलीम पूछते हैं कि उन्हें क्या चाहिए. हमलावर कहते हैं कि कुछ नहीं. फिर सलीम उन्हें बैठने के लिए कहते हैं. तभी दोनों हमलावर सलीम पर जानलेवा हमला कर देते हैं.

वीडियो से साफ है कि सलीम पर 5 मिनट तक हमला होता रहा. उन्होंने बचने की काफी कोशिश की. वह हमलावरों से संघर्ष करते और चीखते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान हमलावर हमला करते समय ‘गुस्ताखी की सजा’ की बात करते हैं. इसके बाद दोनों हमलावर वहां से भाग जाते हैं. आपको बता दें कि सलीम का इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है. हालत गंभीर बनी हुई है.