नोएडा में मेट्रो स्टेशन पर जन्मदिन मनाने आए थे फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा, पुलिस उठा ले गई!

भूपेंद्र चौधरी

• 05:41 PM • 09 Jul 2022

फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा (Youtuber Gaurav Taneja) शनिवार को नोएडा सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाने आए थे. इस दौरान उनके चाहने वालों का…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा (Youtuber Gaurav Taneja) शनिवार को नोएडा सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर अपना जन्मदिन मनाने आए थे.

इस दौरान उनके चाहने वालों का सैलाब ऐसा उमड़ा कि मेट्रो स्टेशन के नीचे अफरा-तफरी मच गई, जिस वजह से मेट्रो के नीचे आसपास जाम लग गया.

इसकी सूचना मिलते ही नोएडा थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया.

इसके बाद धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर गौरव तनेजा को गिरफ्तार कर लिया.