UP चुनाव: दूसरे फेज में करोड़पति प्रत्याशियों की भरमार, सबसे अमीर कैंडिडेट कौन? यहां जानिए

UP विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे फेज में करोड़पति प्रत्याशियों की भरमार है. आगे देखिए, किस पार्टी से कितने करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.…

UP Tak

यूपी तक

• 12:49 PM • 09 Feb 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

UP विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे फेज में करोड़पति प्रत्याशियों की भरमार है. आगे देखिए, किस पार्टी से कितने करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

बीजेपी के 53 में से 52 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि एसपी के 52 में से 48 प्रत्याशी करोड़पति हैं.

बीएसपी के 55 में से 46 और कांग्रेस के 54 में से 31 प्रत्याशी करोड़पति हैं.

आरएलडी के 3 में 2 और आम आदमी पार्टी के 49 में 16 उम्मीदवार करोड़पति हैं.

सर्वाधिक संपत्ति वाले उम्मीदवारों की लिस्ट में रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नवाब काजिम अली खान सबसे ऊपर हैं. उनके पास 296 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है.

दूसरे नंबर पर बरेली कैंट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन हैं, जिनके पास 157 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है.

तीसरे नंबर पर अमरोहा के नौगांवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल हैं, जिनके पास 140 करोड़ से अधिक की संपत्ति है.

कुल मिलाकर, UP विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे फेज के 584 में से 260 उम्मीदवार (45 फीसदी) करोड़पति हैं.