UP बोर्ड पेपर लीक: निलंबित बलिया DIOS का प्रयागराज कनेक्शन! देखें आलीशान मकान

पंकज श्रीवास्तव

• 09:18 AM • 01 Apr 2022

यूपी बोर्ड के पेपर लीक मामले में बलिया के निलंबित डीआईओएस बृजेश मिश्र का एक आलीशान मकान प्रयागराज में भी है. बृजेश मिश्र साल 2006…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

यूपी बोर्ड के पेपर लीक मामले में बलिया के निलंबित डीआईओएस बृजेश मिश्र का एक आलीशान मकान प्रयागराज में भी है.

बृजेश मिश्र साल 2006 से 2008 तक प्रयागराज में बीएसए यानी बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर भी रह चुके हैं.

इस दौरान उन्होंने शहर के सबसे पाश इलाके सिविल लाइंस में करोड़ों का आलीशान बंगला बनवाया था.

तकरीबन साढ़े तीन सौ स्क्वायर गज में बने बंगलेनुमा इस आलीशान मकान की कीमत दस करोड़ रूपये से ज़्यादा आंकी जा रही है.