समाजवादी परफ्यूम बनाने वाले एसपी MLC पम्पी जैन पर छापेमारी में क्या-क्या मिला, यहां जानिए

समजवादी परफ्यूम बनाने वाले कारोबारी और एसपी एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आपको बता दें कि…

UP Tak

संतोष शर्मा

• 03:29 AM • 04 Jan 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

समजवादी परफ्यूम बनाने वाले कारोबारी और एसपी एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

आपको बता दें कि इनकम टैक्स की टीमें सोमवार को कानपुर में दिनभर पूछताछ के बाद पुष्पराज जैन पम्पी को लेकर वापस कन्नौज रवाना हो गई हैं.

अब तक की जांच में पम्पी जैन के घर से 2.5 करोड़ रुपये कैश, 60 लाख रुपये की चांदी और 30 लाख रुपये का सोना हुआ बरामद होने की बात सामने आई है.

इसके अलावा, जांच में स्टॉक की गड़बड़ी और फर्जी बिलिंग की जानकारी भी इनकम टैक्स को मिली है.