वाराणसी के विद्या मठ से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गौ रक्षा मुहिम का अगला चरण शुरू हो गया है. उन्होंने गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित कराने के संकल्प के साथ अपनी लखनऊ यात्रा की तैयारी पूरी कर ली है. शंकराचार्य ने वाराणसी के केदार घाट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गौ माता के सम्मान के लिए संकल्प लिया. इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में उनके शिष्य, बटुक और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
ADVERTISEMENT
लखनऊ यात्रा की शुरुआत
शंकराचार्य की यह पदयात्रा/यात्रा शनिवार से से शुरू होगी, जिसका समापन लखनऊ में होगा. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार पर गौ माता को 'राष्ट्रमाता' (और राज्य स्तर पर 'राज्यमाता') घोषित करने का दबाव बनाना है. इस मुहिम को समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल रहा है. राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधि भी अपना समर्थन देने के लिए विद्या मठ पहुंचे.
घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ और उत्साह यह दर्शाता है कि इस धार्मिक और सामाजिक मुहिम से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं.
ADVERTISEMENT









