Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हुए हमले को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दे दिया तीखा रिएक्शन

Salim Vastik Ex-Muslim Attack: गाजियाबाद में एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तीखा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिंसा के बजाय बौद्धिक बहस होनी चाहिए. वहीं पुलिस ने दोनों हमलावरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है.

यूपी तक

• 03:28 PM • 07 Mar 2026

follow google news

गाजियाबाद के लोनी में एक्स-मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कड़ा बयान दिया है. उन्होंने हमले की निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार बताया है. आपको बता दें कि 27 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी में सलीम वास्तिक उर्फ 'एक्स-मुस्लिम' के घर में घुसकर दो भाइयों (जीशान और गुलफाम) ने उन पर चाकू से कई वार किए थे. हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी बड़ी क्रूरता से हमला करते दिख रहे हैं. फिलहाल सलीम वास्तिक दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर से बाहर आ गए हैं. 

यह भी पढ़ें...

शंकराचार्य का बयान और चेतावनी

शंकराचार्य ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने धर्म के अनुभव साझा करता है और खुद को 'एक्स-मुस्लिम' कहता है, तो यह उसका संवैधानिक अधिकार है. उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं को चुनौती देते हुए कहा, "अगर सलीम वास्तिक की बातें गलत हैं, तो उनके विद्वानों (आलिम-फाजिल) को आगे आकर बौद्धिक और शास्त्रीय उत्तर देना चाहिए. गला काटना किसी बात का समाधान नहीं है." उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हिंसा और "सर तन से जुदा" जैसी धमकियों से गुंडागर्दी तो चल सकती है, लेकिन इससे मजहब का सम्मान नहीं बढ़ता. 

आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों, जीशान और गुलफाम, को अलग-अलग एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. आरोपियों के पिता बुनियाद अली ने इन एनकाउंटर्स को फर्जी बताया है और इंसाफ की गुहार लगाई है.