पीएम मोदी ने भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी को दिया ऐसा आशीर्वाद की पीठ सहलाते रह गए वो! वीडियो आग की तरफ फैला

PM Narendra Modi Viral Video: वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी और विधायक नीलकंठ तिवारी की खास मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है. बाबा विश्वनाथ के दरबार में पीएम के इस अंदाज ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है.

यूपी तक

• 12:12 PM • 30 Apr 2026

follow google news

पूर्वांचल की सियासत में इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने बीजेपी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने दक्षिण वाराणसी के विधायक नीलकंठ तिवारी के राजनीतिक कद और पीएम के साथ उनके आत्मीय संबंधों को फिर से सुर्खियों में ला दिया है.

यह भी पढ़ें...

प्रधानमंत्री का खास अंदाज और वायरल वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काशी दौरे के दौरान जब बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, तो वहां मौजूद विधायक नीलकंठ तिवारी से उनकी मुलाकात हुई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने नीलकंठ तिवारी की पीठ पर बड़े प्यार और पूरी ताकत के साथ एक 'मुक्का' (धौल) मारकर उन्हें आशीर्वाद दिया. राजनीति में इस तरह के आत्मीय अंदाज को 'फास्ट चार्जिंग' माना जा रहा है, जो कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए जी-तोड़ मेहनत करने का संदेश दे रहा है.

नीलकंठ तिवारी: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के 'सारथी'

नीलकंठ तिवारी 2017 से लगातार वाराणसी दक्षिणी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. योगी सरकार के पहले कार्यकाल में धर्मार्थ कार्य मंत्री के रूप में उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना को धरातल पर उतारने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. क्षेत्र की गहरी समझ और प्रशासनिक अनुभव उन्हें वाराणसी में बीजेपी का एक मजबूत स्तंभ बनाते हैं.

एबीवीपी से विधायक तक का सफर

नीलकंठ तिवारी की राजनीति की जड़ें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी हैं. छात्र राजनीति से तपकर निकले नीलकंठ ने संगठन के विभिन्न पदों पर काम किया और धीरे-धीरे अपनी पहचान एक कर्मठ नेता के रूप में बनाई. हालांकि, वर्तमान में उनके पास कोई मंत्री पद नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री के इस खुले समर्थन और 'पीठ थपथपाने' के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि भविष्य में उनकी भूमिका और प्रभाव में बड़ा विस्तार हो सकता है.

चुनाव से पहले 'बूस्टर डोज'

प्रधानमंत्री का यह आशीर्वाद महज एक व्यक्तिगत मुलाकात नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संकेत है. इसे नीलकंठ तिवारी के मनोबल को बढ़ाने और उनके क्षेत्र में किए गए कार्यों पर पीएम की 'मुहर' के रूप में देखा जा रहा है. आने वाले चुनावों की चुनौतियों को देखते हुए, कार्यकर्ताओं के लिए यह वीडियो किसी 'एनर्जी टॉनिक' से कम नहीं है.