ब्राह्मण आए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ! इस बीच मंत्री जितिन प्रसाद के भाई जयेश प्रसाद भी मिलने पहुंचे

Shankaracharya Avimukteshwaranand News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की लखनऊ यात्रा से पहले ब्राह्मण समाज एकजुट हो गया है. जयेश प्रसाद ने समर्थन देते हुए आशुतोष पांडेय के नारको टेस्ट की मांग की और भाजपा सरकार पर ब्राह्मणों की अनदेखी का आरोप लगाया.

वाराणसी से शुरू होने वाली शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की लखनऊ यात्रा को ब्राह्मण समाज का भारी समर्थन मिल रहा है. राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के नेताओं ने शंकराचार्य से मुलाकात कर अपना पूर्ण समर्थन दिया है. यूपी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के भाई और पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि वैसे वे समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, लेकिन वे पहले ब्राह्मण हैं और ब्राह्मणों के हित के लिए शंकराचार्य के साथ खड़े हैं. जयेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्राह्मण इस समय सरकार से नाराज और आहत हैं. 

यह भी पढ़ें...

ब्राह्मण महासभा ने आशुतोष पांडेय (जिसने शंकराचार्य पर आरोप लगाए थे) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसे व्यक्ति से भगवा कपड़े उतरवाए जाएं और उसका नारको टेस्ट कराया जाए ताकि उसकी असलियत सामने आ सके. 

ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्वांचल के ब्राह्मण वाराणसी से ही यात्रा में शामिल होंगे, जबकि पश्चिमी यूपी के ब्राह्मण जौनपुर, सुल्तानपुर और रायबरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे. अलीगढ़ सहित पश्चिमी यूपी के कई जिला अध्यक्षों ने समर्थन पत्र जारी किया है और 11 मार्च को भारी संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है.