वाराणसी की जनसेवा केंद्र में पिस्टल तानकर गौतम पटेल ने जो बोला, पुलिस भी जानकर सन्न रह गई

Varanasi robbery case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लूट की कोशिश का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है. यहां बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय स्थित एक जनसेवा केंद्र पर पहुंचे युवक ने पिस्टल तानकर लूट की कोशिश की, लेकिन उसकी बातें सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

Varanasi News

रोशन जायसवाल

10 May 2026 (अपडेटेड: 10 May 2026, 02:45 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लूट की कोशिश का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है. यहां बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय स्थित एक जनसेवा केंद्र पर पहुंचे युवक ने पिस्टल तानकर लूट की कोशिश की, लेकिन उसकी बातें सुनकर हर कोई हैरान रह गया. आरोपी ने संचालक से कहा, 'कैश दो यार... बहुत कर्जा है... 10 हजार ही दे दो.' जानकारी के मुताबिक यह घटना 9 मई की रात करीब 8 बजे की है. जनसेवा केंद्र संचालक जावेद अली रोज की तरह अपने सेंटर पर मौजूद थे. तभी हेलमेट लगाए एक युवक वहां पहुंचा और कुछ देर तक इधर-उधर घूमता रहा. इसके बाद उसने ग्रिल के पास पहुंचकर जावेद अली पर पिस्टल तान दी और पैसों की मांग करने लगा.

यह भी पढ़ें...

लुटेरे की बातें सुनकर चौंक गया संचालक

आरोपी ने बड़ी मासूमियत के साथ कहा, 'बहुत कर्जा लिए हैं, 10 हजार ही दे दो.' कुछ देर तक जावेद अली ने आरोपी को बातों में उलझाए रखा और फिर जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया. खुद को घिरता देख आरोपी वहां से भागने लगा. जनसेवा केंद्र संचालक ने जावेद अली ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और तुरंत बाहर निकलने पर आसपास के लोगों की मदद से युवक को पकड़ लिया गया. इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.

प्राइवेट स्कूल का टीचर निकला आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गौतम पटेल पुत्र शिवकुमार पटेल निवासी भरतपुर, थाना बड़ागांव, वाराणसी के रूप में हुई. जांच में पता चला कि आरोपी एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पर काफी कर्ज था और उसे हर महीने करीब 25 हजार रुपये की किश्त भरनी पड़ती थी. इसी वजह से उसने लूट की कोशिश की और वारदात के दौरान भी सिर्फ 10 हजार रुपये मांगे. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.