वाराणसी में सीवर पाइप से निकली बालू! जलभराव की थी पूरी प्लानिंग? अब CCTV से खुलेगा पूरा राज!

आशीष श्रीवास्तव

13 Sep 2026 (अपडेटेड: 13 Sep 2026, 11:51 AM)

वाराणसी में सीवर लाइनों को जानबूझकर जाम करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. शिवाला, नगवा और सरायनंदन समेत करीब आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में सफाई के दौरान बालू से भरी बोरियां, पत्थर और लकड़ी का बुरादा मिला है.

Varanasi Sewer Pipe Sand News

Varanasi Sewer Pipe Sand News

Google CTA

Varanasi Sewer Pipe Sand News: वाराणसी में सीवर लाइनों को जानबूझकर जाम करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. शिवाला, नगवा और सरायनंदन समेत करीब आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में सफाई के दौरान बालू से भरी बोरियां, पत्थर और लकड़ी का बुरादा मिला है. बता दें शिवाला इलाके में करीब 12 बोरी बालू सीवर लाइन से निकाली गई. इस घटना के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों को आशंका है कि किसी ने जानबूझकर सीवर में यह मलबा डाला ताकि लाइन चोक हो और गलियों में गंदा पानी ओवरफ्लो होने लगे. अब तक इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें...

सीवर के अंदर मिला मलबा

सीवर चोक होने की लगातार शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने अलग-अलग इलाकों में लाइनों की सफाई शुरू की थी. इसी दौरान कर्मचारियों को सामान्य कचरे के बजाय बड़ी मात्रा में बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा मिला. शिवाला में जब सीवर लाइन खोली गई तो करीब 12 बोरी बालू बाहर निकाली गई. नगवा और सरायनंदन सहित अन्य इलाकों में भी इसी तरह की सामग्री मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया. इतनी बड़ी मात्रा में मलबा सीवर के अंदर मिलने से यह सवाल खड़ा हुआ कि आखिर इसे वहां किसने डाला और इसका मकसद क्या था.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वाराणसी नगर निगम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. अब पुलिस और नगर निगम की टीमें संबंधित इलाकों में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही हैं. अधिकारियों को उम्मीद है कि सीवर लाइन के आसपास लगे कैमरों से उन लोगों की पहचान हो सकती है, जिन्होंने कथित तौर पर बालू की बोरियां और दूसरा मलबा सीवर के अंदर डाला. जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अलग-अलग इलाकों में मिली सामग्री के पीछे एक ही व्यक्ति या समूह का हाथ है या नहीं.