मुरादाबाद में अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट, जानिए क्या है मामला

जगत गौतम

• 03:01 PM • 28 Nov 2023

Uttar Pradesh News : फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा (Actress Jaya Prad) के खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया है. अदालत…

UPTak
Google CTA

Uttar Pradesh News : फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा (Actress Jaya Prad) के खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया है. अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. अब इस मामले की सुनवाई छह दिसंबर को होगी. बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें...

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 में मुरादाबाद के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुरादाबाद के सपा सांसद एसटी हसन व रामपुर से आजम खान समेत अन्य सपा नेता शामिल थे. आरोप है कि उन्होंने अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी, ज्याप्रदा के खिलाफ पूर्व में कई बार जमानती वारंट कोर्ट ने जारी किए थे लेकिन उसके बावजूद वह कोर्ट में पेश नहीं हुई और उनके बयान दर्ज नहीं हो पा रहे थे. इसी के चलते आज अदालत ने जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं, जिसमें 6 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी.