लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर: आजम पर जमकर बरसीं जया प्रदा, बोलीं- उन्हें कोई नहीं सुधार सकता

Rampur News: फिल्‍म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए मंगलवार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Rampur News: फिल्‍म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि वोट डालने तक का अधिकार खो चुके खां अब शिखर से शून्य पर पहुंच गए हैं. इससे पहले सपा उम्मीदवार के समर्थन में मंगलवार को आयोजित एक जनसभा में पूर्व मंत्री खान ने सरकार पर निशाना साधते हुए तल्ख लहजे में कहा कि वोट देने का अधिकार खत्म हुआ है वोट मांगने का हक अभी खत्म नहीं हुआ है. बता कि जया ने नगरीय निकाय चुनाव में रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार मसर्रत मुजीब के पक्ष में नगर में रोड शो किया और उन्हें वोट देने की अपील की.