सहारनपुर में पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि बच गई कांवड़िए की जान,हर तरफ हो रही तारीफ

यूपी तक

• 03:05 PM • 10 Aug 2026

सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने एक कांवड़िए की समय रहते जान बचाई. उन्होंने तत्परता से उसकी मदद की.

Google CTA

सावन मास की चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी इलाके में एक कांवड़िया तबियत बिगड़ने की वजह से बेहोश होकर सड़क पर गिर गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे होश में लाने के लिए प्रयास शुरू किए. कुछ वक्त बाद वह होश में आया लेकिन हालत गंभीर थी. पुलिस ने बिना समय गंवाए उसे बाइक पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया.

यह भी देखें...

पुलिस का यह सहयोग देखकर लोगों में काफी सराहना हुई है. लोगों ने इसे जिम्मेदारी और इंसानियत की मिसाल बताया है. पुलिस का यह कदम यह दर्शाता है कि वे न केवल सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं बल्कि हर जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर हैं. यह घटना कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और समाज के सहयोग की अच्छी मिसाल है.

यह घटना 7 अगस्त 2026 की बताई जा रही है जब एक व्यक्ति अचानक रोड पर गिरा और पुलिस ने जगह पहुंच तुरंत सहायता की. इलाज के बाद कांवड़िए की स्थिति सामान्य बताई गई है. पालिस ने उसका नाम शिवम बताया है जो करनाल का रहने वाला है. इस प्रकार के प्रयास से यात्रा सुरक्षित और सुचारू बनती है.

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा है ताकि कांवड़िये सुरक्षित यात्रा कर सकें. पुलिस कर्मी भी अपने कर्तव्य के साथ साथ मानवता की मिसाल कायम कर रहे हैं. इस घटना से यह साफ होता है कि जरूरत पड़ने पर पुलिस हर कदम उठाने को तत्पर है.