मेरठ की मुस्कान को मिली फांसी की सजा, अब उसकी 10 माह की बेटी की जिम्मेदारी उठाने के लिए आगे मुंबई के फैजान अंसारी

यूपी तक

• 01:09 PM • 22 Oct 2026

Muskan’s Daughter: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. इस फैसले के बाद मुस्कान की बेटी को भविष्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया था. अब इस मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है. मुस्कान की बेटी के लिए मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी आगे आए हैं.

Google CTA

Muskan’s Daughter: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. इस फैसले के बाद मुस्कान की  बेटी को भविष्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया था. अब इस मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है. मुस्कान की बेटी के लिए मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी आगे आए हैं. फैजान ने बच्ची की पढ़ाई, इलाज, कपड़ों से लेकर भविष्य में उसकी शादी तक का पूरा खर्च उठाने की इच्छा जताई है. इसके लिए उन्होंने मेरठ पहुंचकर जिला शासकीय अधिवक्ता केके चौबे से मुलाकात की है और जिला जज की अदालत में एक औपचारिक आवेदन भी दिया है. फैजान ने स्पष्ट किया है कि उनका मकसद बच्ची को गोद लेना नहीं है, बल्कि वह सिर्फ उसके बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक मदद करना चाहते हैं. उन्होंने कहा मां के अपराध की सजा इस बेकसूर बच्ची को नहीं मिलनी चाहिए.

यह भी देखें...

मां को फांसी की सजा के बाद, बेटी की चिंता

सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान और प्रेमी साहिल को मौत की सजा सुनाई है. बता दें जेल में रहने के दौरान मुस्कान ने इस बेटी को जन्म दिया था. अब फांसी की सजा के ऐलान के बाद इस मासूम बच्ची के भविष्य, पढ़ाई और देखभाल को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच फैजान अंसारी ने बच्ची की जिम्मेदारी उठाने के लिए आगे आए हैं. 

अदालत में अर्जी देकर मांगी अनुमति

फैजान अंसारी ने बुधवार को मेरठ आकर डीजीसी केके चौबे से मुलाकात की है. उन्होंने कोर्ट में लिखित आवेदन देकर बच्ची के पालन-पोषण का खर्च उठाने की कानूनी अनुमति मांगी है. बता दें केवल अर्जी देने से यह जिम्मेदारी तुरंत नहीं मिल जाती है. बच्ची की देखभाल और फैजान की इस पेशकश पर अंतिम फैसला पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी. 

जरूरतमंदों की पहले भी की मदद

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी का दावा है कि वह पहले भी कई मामलों में लोगों की मदद कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि अभिनेता सैफ अली खान और टाइगर श्रॉफ से जुड़े अलग-अलग मामलों में घायल हुए पीड़ितों की भी उन्होंने सहायता की थी. अब मेरठ में मुस्कान की बेटी के लिए उनकी यह पहल इस हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम का एक नया पहलू बन गई है.

क्या फैजान को मिलेगी कानूनी मंजूरी?

इस पूरे मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अदालत फैजान को बच्ची की मदद करने की इजाजत देगी. बच्ची का भविष्य किसके हाथों में सुरक्षित रहेगा. उसकी सुरक्षा की व्यवस्था कैसे होगी और फैजान की इस आर्थिक पेशकश को कानून किस रूप में स्वीकार करेगा. इन सभी सवालों के जवाब अब पूरी तरह से आगे की कानूनी कार्यवाही पर ही निर्भर करेंगे.