Saharanpur News: पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत, भीषण गर्मी में ऊपर सोने गया था अज्ञात युवक

Newzo

• 01:08 PM • 10 Jun 2026

Saharanpur Water Tank Accident: सहारनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में पानी की ऊंची टंकी से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई. गर्मी के कारण वह टंकी पर सो रहा था. संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और जांच शुरू कर दी है.

 Saharanpur Death News

Saharanpur Death News

Google CTA

Saharanpur Water Tank Accident: शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई. घटना थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित सहारनपुर रेलवे स्टेशन के आरएमएस कार्यालय के सामने रेलवे क्वार्टरों के बीच बनी पानी की टंकी के पास हुई. युवक का शव टंकी के नीचे पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

यह भी पढ़ें...

हादसा कैसे हुआ?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीषण गर्मी के चलते युवक रात में पानी की ऊंची टंकी पर सोने के लिए चढ़ गया था. आशंका जताई जा रही है कि नींद के दौरान करवट बदलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया. ऊंचाई से गिरने के कारण युवक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है.एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पानी की टंकी के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई. उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी मिल पाई है.

पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम को भेजा

एसपी सिटी ने कहा कि घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि युवक रात के समय पानी की टंकी पर सोया हुआ था और वहीं से संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे गिर गया. हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी. इसके साथ ही मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि उसके परिजनों तक पहुंचा जा सके.