Raebareli Mandi Bhav Today: आसमान छूते दामों ने छीना रसोई का सुख, रायबरेली में गृहणियों का बजट हुआ फेल, टमाटर के तेवर लाल, मिर्च काट रही जेब

Newzo

• 10:10 AM • 10 Jul 2026

Raebareli Mandi Bhav 10th July 2026: रायबरेली में सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. टमाटर, हरी मिर्च और अन्य हरी सब्जियां महंगी होने से गृहणियां परेशान हैं, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग अब आलू-प्याज के सहारे गुजारा करने को मजबूर है. महंगाई का असर सीधे लोगों की थाली पर दिख रहा है.

आसमान छूते दामों ने छीना रसोई का सुख, रायबरेली में गृहणियों का बजट हुआ फेल, टमाटर के तेवर लाल, मिर्च काट रही जेब

आसमान छूते दामों ने छीना रसोई का सुख, रायबरेली में गृहणियों का बजट हुआ फेल, टमाटर के तेवर लाल, मिर्च काट रही जेब

Google CTA

Raebareli Mandi Bhav 10th July 2026: महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है, आसमान छूती महंगाई ने अब सीधे तौर पर लोगों की थाली पर डाका डाला है, दालों की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान गरीब और मध्यम वर्ग के लिए अब हरी सब्जियां भी पहुंच से दूर होती जा रही हैं. बाजार में आलू, प्याज से लेकर टमाटर और हरी मिर्च के दामों में ऐसा तगड़ा उछाल आया है कि गृहणियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं. हालत यह है कि लोगों की थाली से पौष्टिक हरी सब्जियां और दोपहर का सलाद पूरी तरह गायब हो चुका है. 

यह भी पढ़ें...

​टमाटर के तेवर लाल, मिर्च काट रही जेब

​स्थानीय सब्जी मंडियों का आलम यह है कि कोई भी हरी सब्जी अब आम आदमी के बजट में फिट नहीं बैठ रही है. जो टमाटर और मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाते थे, अब उनके दाम सुनकर ही खरीदार कदम पीछे खींच रहे हैं. महिलाओं के सामने सबसे बड़ा संकट यह खड़ा हो गया है कि रोजाना के सीमित बजट में घर का खर्च कैसे चलाया जाए और किन-किन चीजों में कटौती की जाए, रसोई का पूरा गणित गड़बड़ा जाने के कारण अब लोग सब्जियों की पाव और आधा किलो में ही खरीदारी करने को मजबूर हैं. 

​सिर्फ आलू-प्याज के भरोसे गरीब की थाली

महंगाई की इस मार ने सबसे ज्यादा चोट दिहाड़ी मजदूरों और गरीब तबके पर की है. हरी सब्जियों के दाम पहुंच से बाहर होने के कारण लोग अब सिर्फ आलू और प्याज से ही किसी तरह काम चला रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर और रात के खाने में क्या पकाया जाए, यह सोचना अब सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है.