Raebareli Vegetable Price Hike 9th July 2026: महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है. आसमान छूती महंगाई ने अब सीधे तौर पर लोगों की थाली पर डाका डाला है. दालों की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान गरीब और मध्यम वर्ग के लिए अब हरी सब्जियां भी 'अमीर की थाली' की शोभा बन गई हैं. भीषण गर्मी और चढ़ते पारे के बीच हरी सब्जियों के दामों में ऐसा उछाल आया है कि गृहणियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं.
ADVERTISEMENT
टमाटर लाल तो मिर्च दिखा रही आंखें
बाजार का आलम यह है कि आलू, प्याज, टमाटर से लेकर हरी मिर्च तक के दाम सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं, जो सब्जियां कल तक आम आदमी के रोजाना के भोजन का हिस्सा थीं, अब उनके भाव पूछने पर ही पसीने छूट रहे हैं. बढ़ती कीमतों के कारण गृहणियों को समझ नहीं आ रहा कि रसोई का खर्च कैसे चलाया जाए. घर का पूरा बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है, जिसके चलते लोग अब सब्जियों की खरीदारी में भारी कटौती करने को मजबूर हैं.
भोजन से सलाद और जायका दोनों नदारद
दोपहर की थाली से न सिर्फ हरी सब्जियां गायब हो रही हैं, बल्कि गर्मी में राहत देने वाला सलाद भी अब थाली में नजर नहीं आ रहा है, दाल पहले ही बजट से बाहर थी, और अब सूखी सब्जी बनाना भी जेब पर भारी पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि महंगाई ने इस कदर मार मारी है कि अब यह तय करना मुश्किल हो गया है कि आज खाने में क्या बनेगा.
ADVERTISEMENT











