Raebareli Mandi Rate 30 July 2026: जिले में हरी सब्जियों का संकट गहराने के साथ ही अब अदरक, लहसुन और प्याज के दामों में भी अचानक भारी उछाल आ गया है. आवक कम होने और मांग बढ़ने से इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है. सब्जियों के लगातार बढ़ते दामों ने गृहिणियों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है.
ADVERTISEMENT
बृहस्पतिवार को शहर की प्रमुख सब्जी मंडियों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को खासी जेब ढीली करनी पड़ी. आलम यह रहा कि लोगों ने ऊंचे दामों पर सब्जियां तो खरीदीं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च करने के बाद भी उन्हें बेहतर गुणवत्ता (क्वालिटी) की सब्जियां नहीं मिल सकीं.
मंडी कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर आवक ठप होने और बाहरी मंडियों से आपूर्ति प्रभावित होने के चलते प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतें तेजी से ऊपर चढ़ी हैं. जो अदरक और लहसुन पहले सामान्य दामों पर उपलब्ध थे, उनके दाम अचानक बढ़ जाने से मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है.
आगे और बढ़ सकती है महंगाई
व्यापारियों के मुताबिक, जब तक आवक सामान्य नहीं होती और नया माल मंडी तक नहीं पहुंचता, तब तक सब्जियों के तेवर यूं ही तल्ख रहने के आसार हैं. आने वाले दिनों में प्याज और लहसुन समेत अन्य आवश्यक जिंसों की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है.
ADVERTISEMENT











