Raebareli News: रायबरेली में राहुल-प्रियंका के खिलाफ धरना, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उठाई इस्तीफे की मांग

Newzo

• 03:13 PM • 30 Jul 2026

Raebareli Protest News: रायबरेली में भाजपा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ धरना देकर सियासी माहौल गरमा दिया. मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दोनों नेताओं के इस्तीफे की मांग उठाई और राहुल गांधी पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया. प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की.

रायबरेली में राहुल-प्रियंका के खिलाफ धरना, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उठाई इस्तीफे की मांग

रायबरेली में राहुल-प्रियंका के खिलाफ धरना, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उठाई इस्तीफे की मांग

Google CTA

Raebareli Protest News: शहर के हाथी पार्क चौराहे पर गुरुवार को उस समय राजनीतिक हलचल बढ़ गई, जब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए. डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा परिसर में आयोजित धरने के दौरान मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें...

धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विपक्ष और विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता ने राहुल गांधी को चुनकर संसद भेजा है, लेकिन क्षेत्र के विकास, सम्मान और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देने के बजाय वह देश-विदेश की राजनीति और अन्य मुद्दों पर बयानबाजी करते नजर आते हैं.

'गृहमंत्री से अपनी योग्यता की तुलना न करें राहुल'

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि किसी पर उंगली उठाने से पहले व्यक्ति को अपनी ओर भी देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री तक का सफर तय करने वाले अमित शाह से राहुल गांधी को अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए.

संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं'

मंत्री ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संसद में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की होती है, लेकिन राहुल गांधी संविधान की शपथ लेने के बावजूद उसका कथित रूप से दुरुपयोग और अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी.

तख्तियां लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

धरना प्रदर्शन में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं के हाथों में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विरोध में लिखी तख्तियां थीं. इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से इस्तीफे की मांग की गई.