महाकुंभ में माला बेचने वाली इस लड़की के वीडियो वायरल, इतनी सुंदर सब कह रहे Mahakumbh ki Mona Lisa

यूपी तक

17 Jan 2025 (अपडेटेड: 17 Jan 2025, 05:46 PM)

Mahakumbh Mona lisa: महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली एक लड़की की सादगी और खूबसूरती ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. लोग उसे "महाकुंभ की मोनालिसा" कह रहे हैं.

who is viral Monalisa

who is viral Monalisa

Google CTA

Mahakumbh Latest Updates: संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर चारों ओर भक्तिमय माहौल छाया हुआ है. साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक लड़की की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस वीडियो में लड़की की खूबसूरती ने लोगों का ध्यान खींचा, और लोग उसे प्यार से "महाकुंभ की मोनालिसा" कहने लगे. मालूम हो कि मोनालिसा के वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखे जा चुके हैं. 

यह भी पढ़ें...

कौन है महाकुंभ की मोनालिसा?

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल महिला मोनालिसा माला बेचने का काम करती है. इस बीच उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. मोनालिसा की मासूमियत और खूबसूरती ने उसे सोशल मीडिया पर सेंसेशन बना दिया है. ऐसे में महाकुंभ में शामिल लोग उसके साथ सेल्फी लेने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में भीड़ मोनालिसा के आगे पीछे भागती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर लोग मोनालिसा के सांवले रंग, उसकी खूबसूरती और सादगी की खूब तारीफ कर रहे हैं.

खूब वायरल हैं मोनालिसा के वीडियो

मोलालिसा की तस्वीरें और वीडियो  "shivam_bikaneri_official" अकाउंट पर शेयर किए गए हैं. इस अकाउंट पर शेयर किए गए मोनालिसा के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो में एक YouTuber मोनालिसा से पूछता है कि क्या वह शादीशुदा है और क्या वह मेले में उसका पीछा करने वाले लड़कों में से किसी को पसंद करती है? इसपर मोनालिसा ने कहा, 'मैं उनमें से किसी को क्यों पसंद करूंगी? ये सभी मेरे भाई हैं.' मोनालिसा ने बताया कि वह केवल उसी से शादी करेगी जिसे उसके माता-पिता उसके लिए चुनेंगे.