महाकुंभ में मकर संक्रांति की डुबकी लगा इस विदेशी महिला ने आंखें बंद कर जोड़ लिए हाथ! क्या फील हुआ?
Foreigner in Kumbh Mela: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान ने न केवल भारतीय बल्कि विदेशी श्रद्धालुओं को भी गंगा की पवित्रता और भारतीय संस्कृति का दिव्य अनुभव कराया.
ADVERTISEMENT

Mahakumbh 2025: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान xz ने न केवल भारतीय बल्कि विदेशी श्रद्धालुओं को भी गंगा की पवित्रता और भारतीय संस्कृति का दिव्य अनुभव कराया. संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं के साथ एक विदेशी महिला का अद्भुत नजारा देखा गया, जब उन्होंने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर आंखें बंद कर दोनों हाथ जोड़ लिए. यह क्षण सभी के लिए प्रेरणादायक बन गया और इस बात का गवाह बना कि भारतीय संस्कृति कितने विशाल रूप में फैली है, जिससे दुनिया के दूसरे देश के श्रद्धालु भी खुद को जोड़ रहे हैं.