प्रयागराज की ये किस सड़क की बात लेकर नितिन गडकरी के पास पहुंच गए सांसद उज्जवल रमण सिंह?

यूपी तक

• 04:37 PM • 05 Dec 2025

प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह ने प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-35) के चौड़ीकरण की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी से मुलाकात की है. सांसद ने बताया है कि इस राजमार्ग के चौड़ीकरण मांग क्यों जरूरी है.

Photo: Prayagraj MP Ujjwal Raman Singh

Photo: Prayagraj MP Ujjwal Raman Singh

Google CTA

प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-35) के चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रयागराज से कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी से मुलाकात की है. इस मुलाकात की जानकारी खुद सांसद उज्जवल रमण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है. उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग का इसलिए विशेष महत्त्व है क्योंकि यह प्रयागराज में कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के साथ-साथ विंध्याचल में विंध्यवासिनी धाम को भी जोड़ता है. सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं. 

यह भी पढ़ें...

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-35) के चौड़ीकरण की अत्यावश्यक मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी से मुलाकात की. मैंने उन्हें विस्तृत पत्र सौंपकर बताया कि यह मार्ग न सिर्फ कुंभ जैसे बड़े आयोजनों और विंध्य क्षेत्र से जुड़े धार्मिक व पर्यटन स्थलों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि प्रयागराज और मिर्ज़ापुर के आर्थिक एवं पुरातात्विक विकास से भी सीधा संबंध रखता है."

 

 

उन्होंने आगे कहा, "इस राजमार्ग का चौड़ीकरण लाखों यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है. माननीय मंत्री जी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए. मैं उनके सकारात्मक सहयोग और मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं."

बताया जा रहा है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव सांसद की तरफ से पहले भेजा जा चुका था. मगर तब इस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पाई थी. डीपीआर कैंसल कर दिया गया था. अधिकारियों ने प्रस्ताव स्वीकार न करने के पीछे ग्रीनफील्ड योजना का होना बताया था. अब सांसद उज्जवल रमण सिंह के फिर से अनुरोध करने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को इस विषय में जरूरी निर्देश दिए हैं.  

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में हिंदू बनकर पहुंचा ईसाई जितेंद्र साहनी! फिर तो ये बुरा फंस गया और हो गया ऐक्शन