अतीक अहमद का गैंग और प्रयागराज में 100 करोड़ से अधिक की बेशकीमती जमीन, इसपर होगा अब ये काम

Property Seized Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद के आईएस 227 गैंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ की 38 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई है. एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के नसीरपुर सिलना गांव की इस बेशकीमती जमीन पर अब ED, GST भवन और महिला हॉस्टल बनेगा.

Atiq Ahmed

आनंद राज

19 Feb 2026 (अपडेटेड: 19 Feb 2026, 09:51 AM)

follow google news

Property Seized Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत को दो साल से अधिक का समय बीत चुका है.लेकिन उसके खूंखार आईएस 227 गैंग के खिलाफ कार्रवाई अभी थमी नहीं है. प्रयागराज जिला प्रशासन ने अतीक के गुर्गों के कब्जे से 100 करोड़ रुपये से अधिक की बेशकीमती जमीन को कब्जा मुक्त करवाया है. खास बात यह है कि जिस जमीन पर कभी माफिया का खौफ था अब वहां देश की बड़ी जांच एजेंसियों के दफ्तर और गर्ल्स हॉस्टल नजर आएंगे. 

यह भी पढ़ें...

माफिया की गहरी जड़ों पर प्रशासन का प्रहार

आईएस 227 महज एक नंबर नहीं प्रयागराज में दशकों तक आतंक का दूसरा नाम रहा है. हालांकि इस गैंग का सरगना अब नहीं रहा.लेकिन उसकी अवैध संपत्तियों का जाल अब भी प्रशासन के निशाने पर है. एसडीएम सदर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में हाल ही में की गई कार्रवाई में 38 बीघा जमीन का पता चला जिस पर अतीक के गुर्गों ने न केवल अवैध कब्जा किया था बल्कि हेराफेरी कर कागजों में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया था.प्रशासन ने अब उन्हें कागजी तौर पर भी बेदखल कर दिया है.

38 बीघा जमीन मुक्त और 9 बीघा का आवंटन शुरू

प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के नसीरपुर सिलना गांव में यह बड़ी कार्रवाई की गई है. मुक्त कराई गई 38 बीघा जमीन में से 9 बीघा जमीन का आवंटन 4 प्रमुख सरकारी विभागों को कर दिया गया है. एयरपोर्ट चौराहे के पास स्थित इस जमीन की बाजार में कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी गई है. प्रशासन की योजना के मुताबिक इस जमीन का उपयोग जनहित और सरकारी कामकाज के लिए किया जाएगा. जमीन के इस हिस्से पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का क्षेत्रीय कार्यालय बनेगा. GST विभाग का भवन तैयार होगा और छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा. प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है. साथ ही नसीरपुर सिलना गांव की बची हुई जमीन पर पांच अन्य सरकारी विभागों को भी जगह देने की तैयारी चल रही है.

ये भी पढ़े: उन्नाव के सप्रू स्टेडियम में मैच के बीच ही मधुमक्खियों ने अंपायर मानिक गुप्ता की ले ली जान, कैसे हुआ ये सब