यूपी बोर्ड के 53 लाख स्टूडेंट्स को इस साल मिलेगी ये हाई क्वालिटी वाली मार्कशीट, 70 साल तक की रहेगी गारंटी

UP Board Marksheet: यूपी बोर्ड ने 2025 की परीक्षा से देश की सबसे हाई-टेक और मजबूत मार्कशीट जारी करने का फैसला किया है. यह मार्कशीट न तो हाथ से फटेगी और न ही पानी में खराब होगी.

UP Board High Tech Marksheet

आनंद राज

19 Feb 2026 (अपडेटेड: 19 Feb 2026, 12:12 PM)

follow google news

UP Board Marksheet: यूपी बोर्ड अक्सर अपनी शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को लेकर अक्सर चर्चाओं में बना रहता है. इस बीच यूपी बोर्ड की नई मार्कशीट सामने आई है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 70 साल तक नहीं फटेगी. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह का कहना है कि साल 2025-2026 की बोर्ड परीक्षा से छात्रों को ऐसी हाई-टेक मार्कशीट दी जा रही है जिसे नकली बनाना नामुमकिन है. यह मार्कशीट कागज की नहीं एक खास मटेरियल की बनी है जो छात्र की पूरी उम्र तक उसका साथ देगी.

यह भी पढ़ें...

यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स को मिलेगा हाई टेक मार्कशीट

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह इस नई मार्कशीट की मजबूती को लेकर इतने आश्वस्त हैं कि उन्होंने एक अनोखा चैलेंज दे दिया है. उन्होंने घोषणा की है कि जो कोई भी इस मार्कशीट को हाथ से फाड़ कर दिखा देगा उसे 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. सचिव भगवती सिंह के मुताबिक, यह मार्कशीट न केवल फटने से सुरक्षित है बल्कि पानी में भी नहीं गलेगी. अगर यह गंदी हो जाए तो इसे पानी और साबुन से धोया भी जा सकता है. इसे लैमिनेशन की भी जरूरत नहीं है क्योंकि इसकी उम्र 70 से 80 साल तक बताई जा रही है.

इस मार्कशीट की सबसे बड़ी खूबी इसकी सुरक्षा है. मार्कशीट असली है या नकली इसकी पहचान के लिए इसमें फोटोक्रोमिक और यूवी फीचर्स जोड़े गए हैं. जैसे ही इस मार्कशीट को 1 मिनट के लिए धूप में ले जाया जाता है इसमें लाल रंग का माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो चमकने लगता है. धूप से हटाकर छाया में लाने पर करीब 2 मिनट बाद वह लोगों अपने आप गायब हो जाता है. यह फीचर जाली मार्कशीट बनाने वालों के रैकेट को पूरी तरह खत्म कर देगा.

भगवती सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड बन गया है जिसके पास यह तकनीक है. अब कई बड़ी यूनिवर्सिटीज और अन्य राज्यों के बोर्ड इस मार्कशीट का आइडिया और तकनीक यूपी बोर्ड से मांग रहे हैं. साल 2025 की परीक्षा में बैठने वाले 53 लाख छात्र इस अनूठी मार्कशीट के पहले हकदार होंगे.