हिमांशी सेंगर ने राहुल यादव से की लव मैरिज और अब अपनी प्रेगनेंट सास के लिए करने लगी ये अपील

मनीष सोनी

19 Feb 2026 (अपडेटेड: 19 Feb 2026, 12:06 PM)

UP News: ललितपुर में लापता युवती ने प्रेमी संग वीडियो जारी कर दी खुदकुशी की धमकी. कहा- "मैं बालिग हूं, मर्जी से शादी की है, पुलिस और मायके वाले परेशान करना बंद करें."

Photo: Rahul Yadav and Himanshi Sengar

Photo: Rahul Yadav and Himanshi Sengar

Google CTA

UP News: ललितपुर की एक लव स्टोरी ने हाई-वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया है. 13 फरवरी को एक एक युवती जिसका नाम हिमांशी सेंगर है वह लापता हुई. अब उसी युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में हिमांशी न केवल अपनी शादी का ऐलान कर रही है बल्कि पुलिस प्रशासन और अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुदकुशी की धमकी भी दे रही है. 

यह भी पढ़ें...

'मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से साथ हूं'

वायरल वीडियो में हिमांशी सेंगर अपने प्रेमी राहुल यादव के साथ नजर आ रही है. उसने साफ तौर पर कहा कि उसकी उम्र 20 साल है और वह बालिग है. उसने अपनी मर्जी से राहुल के साथ लव मैरिज की है. हिमांशी का आरोप है कि उसके ससुराल वालों और पति के दोस्तों को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है. 

'मेरी सास प्रेग्नेंट हैं उन्हें परेशान किया जा रहा'

हिमांशी ने वीडियो में भावुक होते हुए कहा, "मेरे मायके वाले और ललितपुर पुलिस प्रशासन मेरे ससुराल वालों को झूठे मुकदमे की धमकी दे रहे हैं. मेरी सास प्रेग्नेंट हैं, उन्हें और मेरे पति के दोस्तों को परेशान किया जा रहा है." हिमांशी ने चेतावनी दी कि अगर यह उत्पीड़न नहीं रुका तो वह आत्महत्या कर लेगी जिसका जिम्मेदार उसका परिवार और पुलिस प्रशासन होगा.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 20 साल हिमांशी सेंगर 13 फरवरी की रात रहस्यमयी ढंग से घर से लापता हो गई थी. बेटी के न मिलने पर पिता ने कोतवाली पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश में खाक छान रही थी.  लेकिन अब युवती ने खुद सामने आकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. पुलिस अब इस नए मोड़ के बाद मामले की जांच में जुट गई है.