उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में लड़कियों को ‘शालीन कपड़े’ पहनकर ही मनकामेश्वर मंदिर में प्रवेश करने से जुड़े निर्देश दिए गए हैं. मंदिर परिसर के अंदर और बाहर होर्डिंग लगाकर लिखा गया है कि ‘अमर्यादित कपड़ा’ पहनकर मंदिर परिसर में आना मना है.
ADVERTISEMENT
मंदिर परिसर में लगाए गए बकायदा होर्डिंग में इस बात को साफ तौर पर लिखा गया है कि श्रद्धालु कटी-फटी जींस, हाफ स्कर्ट, हाफ पैंट जैसे ‘अशोभनीय कपड़े’ पहनकर प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन नहीं कर सकते हैं.
मनकामेश्वर मंदिर प्रबंधन की तरफ से लगाए गए होर्डिंग्स में श्रद्धालुओं के लिए ये पॉइंट्स लिखे गए हैं-
1. मंदिर पवित्र साधना स्थल है. यहां नर-नारी भक्तिभाव से प्रवेश करें.
2. महिलाएं व युवतियां छोटे तथा भड़कीले कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश न करें.
3. महिला व युवतियां शालीन कपड़ों में पूरा तन ढक कर मंदिर में प्रवेश करें.
4. छोटे कपड़े पहनकर आने वाली महिलाओं व युवतियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
5. सोने-चांदी के ज्यादा आभूषण पहनकर मंदिर में न आएं, क्योंकि उससे छिनौती का खतरा रहता है.
6. पुरुष व युवक भी शालीन कपड़ों में मंदिर में प्रवेश करें . शिवलिंग के पास अधिक देर तक न बैठें. पूजन करने के बाद तत्काल बाहर निकलें.
7. मंदिर परिसर में सेल्फी लेना, फोटो खींचना मना है.
ADVERTISEMENT









