Fact Check: अतीक की कब्र पर पहुंचकर उसके दोनों बेटे जमकर रोए? वायरल दावे का सच जानिए

आनंद राज

12 Oct 2023 (अपडेटेड: 12 Oct 2023, 06:38 AM)

भले ही अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या हुए काफी महीने बीत गए हों, लेकिन अभी भी माफिया ब्रदर्स की चर्चा होती रहती है. अब अतीक अहमद अपने दोनों छोटे बेटों की वजह से चर्चा में है.

UP Tak
Google CTA

Atiq Ahmed News: भले ही अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या हुए काफी महीने बीत गए हों, लेकिन अभी भी माफिया ब्रदर्स की चर्चा होती रहती है. अब अतीक अहमद अपने दोनों छोटे बेटों की वजह से चर्चा में है. आपको बता दें कि प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद और अशरफ को सुपुर्द-ए-खाक किया गया था. बहुत दिनों से इस कब्रिस्तान का जिक्र नहीं हो रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस कब्रिस्तान की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल, हालिया प्रयागराज के बाल सुधार गृह में बंद अतीक अहमद के दो बेटे छोड़े गए. सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा है कि बाल सुधार गृह से छूटने के बाद अतीक के दोनों बेटे अपने पिता और अपने चाचा अशरफ की कब्र पर गए. उसके बाद उन्होंने फूल चढ़ाए और वे जमकर रोए भी.

क्या है सच में अतीक के बेटे रोए थे?

यूपी तक की टीम ने जब इस कब्रिस्तान में जाकर इस बात की पड़ताल की तो ये बात गलत निकली. यही नहीं, जब कब्रिस्तान में मौजूद मस्जिद की देखरेख करने वाले मुहजिम मकसूद अहमद से पूछा गया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल इस बात पर एतराज जताया और कहा कि यह बात पूरी तरीके से झूठी है. मुहजिम मकसूद अहमद ने बताया कि इस जगह पर न कभी अतीक पत्नी और ना ही उसके दोनों बेटे आए हैं.

गौरतलब है कि मुहजिम मकसूद अहमद कब्रिस्तान के अंदर बनी मस्जिद की देखरेख करते हैं और अजान लगाने का काम भी करते हैं. सुबह 3:00 बजे से रात को 10:00 बजे तक वह मस्जिद में ही रहते हैं. उनके मुताबिक, कब्रिस्तान में काफी दिनों से अतीक के परिवार का कोई सदस्य नहीं आया है.