झांसी की बुर्के वाली लेडी चोर रुक्सार गिरफ्तार, इसके कांड जानकर पुलिस के भी छूट गए पसीने

झांसी के मानिक चौक बाजार में महिलाओं के पर्स उड़ाने वाली शातिर चोर रुक्सार को 'मिशन शक्ति' की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. जालौन की रहने वाली यह महिला बुर्का और मास्क पहनकर भीड़भाड़ वाली दुकानों में चोरी करती थी।. सीसीटीवी फुटेज में उसकी करतूत कैद होने के बाद पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोचा.

यूपी तक

• 02:23 PM • 20 Feb 2026

follow google news

झांसी के भीड़भाड़ वाले मानिक चौक और सराफा बाजार में महिलाओं के पर्स और जेवरात साफ करने वाली शातिर चोर रुक्सार को पुलिस ने धर दबोचा है. पकड़ी गई महिला जालौन की रहने वाली है जो भेष बदलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी. 18 फरवरी 2026 को उसने एक कॉस्मेटिक दुकान में चोरी की थी जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे पकड़ा गया.

यह भी पढ़ें...

CCTV में कैद हुई शातिर चाल

घटना 18 फरवरी की है जब मानिक चौक बाजार की एक कॉस्मेटिक दुकान पर भारी भीड़ थी. फुटेज में साफ दिख रहा है कि नीले रंग का थैला लिए और चेहरे पर मास्क लगाए रुक्सार दुकान में दाखिल होती है. जहाँ अन्य ग्राहक सामान खरीदने में व्यस्त थे. वहीं रुक्सार की नजरें महिलाओं के बैग पर थीं. उसने बड़ी सफाई से एक महिला के बैग की चेन खोली नकदी निकाली और थैले में छुपाकर रफूचक्कर हो गई.

भेष बदलकर करती थी शिकार

रुक्सार की कार्यप्रणाली बेहद पेशेवर थी.वह कभी बुर्का पहनकर तो कभी सूट पहनकर भीड़ में शामिल होती थी ताकि किसी को शक न हो. चोरी करने के तुरंत बाद वह अपना भेष बदल लेती थी. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बाजारों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही थीं जिससे व्यापारियों में रोष था.एक दुकानदार ने बताया, 'ये बुर्के वाली महिला एक नहीं बल्कि कई लोगों के साथ हाथ साफ कर चुकी थी. हमारे कैमरे ने इसे पकड़वा दिया.'

'मिशन शक्ति' की टीम ने दबोचा

चोरी की सूचना मिलते ही सराफा बाजार में भ्रमणशील'मिशन शक्ति की टीम सक्रिय हुई. पुलिस ने घेराबंदी कर रुक्सार को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम रुक्सार निवासी मुरली मनोहर, जनपद जालौन बताया. तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 8200 रुपये नकद, एक सोने की चैन, एक नथ और एक जोड़ी पायल, सफेद धातु के सिक्के और अन्य सामान मिले.

पुलिस की कार्रवाई

झांसी पुलिस के अनुसार, रुक्सार के खिलाफ कोतवाली में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके साथ इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और उसने अब तक झांसी के बाजारों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है. आज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.