झांसी में फरियाद लेकर थाने पहुंचा युवक, इंस्पेकटर ने कर दी थप्पड़ों की बारिश! देखें वायरल वीडियो, जानें मामला

Jhansi News: यूपी के झांसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंस्पेक्टर युवक को थाने के अंदर थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है. खबर में आगे जानिए पूरा मामला.

प्रमोद कुमार गौतम

19 Dec 2024 (अपडेटेड: 19 Dec 2024, 04:11 PM)

follow google news

Jhansi News: यूपी के झांसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंस्पेक्टर युवक को थाने के अंदर थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहे इंस्पेक्टर का नाम सुधाकर कश्यप है. आरोप है कि इस दौरान इंस्पेक्टर ने युवक को अपशब्द बोलते हुए जेल भेजने की भी धमकी दी. युवक गिड़गिड़ाते हुए अपनी गलती पूछता रहा. यह घटना करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है. यह मामला तब सामने आया जब बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने लगा. ऊपर शेयर किए गए वीडियो में विस्तार से देखिए आखिर पूरा मामला क्या है? 

यह भी पढ़ें...