होली पार्टी में झूम-झूमकर नाचे संभल एसपी कृष्ण विश्नोई, भोजपुरी गाने पर उनका ये अंदाज देख हर कोई चौंका

अभिनव माथुर

06 Mar 2026 (अपडेटेड: 06 Mar 2026, 02:41 PM)

Sambhal SP Dance: यूपी के संभल में एसपी आईपीएस कृष्ण विश्नोई ने पुलिस लाइन में जमकर खेली होली.सिर पर एनिमल कैप पहनकर भोजपुरी गाने 'गुलाब जईसन खिलल बाडू' पर किया जोरदार डांस. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.

Sambhal SP Viral Video

Sambhal SP Viral Video

Google CTA

Sambhal SP Dance: संभल के पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में संभल एसपी कृष्ण विश्नोई का अलग अंदाज उस वक्त देखने को मिला जब वह भोजपुरी गानों की धुन सुनते ही डांस करने लगे. जैसे ही डीजे पर भोजपुरी का सुपरहिट गाना 'गुलाब जईसन खिलल बाडू' और फिल्म 'धुरंधर' के गीत बजे कप्तान साहब मैदान में उतर आए. सिर पर फंकी कैप पहने एसपी को डांस करते देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस लाइन बन गया डांस फ्लोर

संभल में सभी पुलिसकर्मी होली मिलन समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान जब सभी एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा रहे थे तभी डीजे पर कुछ भोजपुरी गाने बजे. गाने के बोल थे 'गुलाब जईसन खिलल बाडू' जिसे सुनते ही एसपी कृष्ण विश्नोई खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने जमकर डांस करना शुरू कर दिया. अक्सर सख्त और एक्शन मूड में नजर आने वाले एसपी कृष्ण विश्नोई का ये अंदाज देख हर कोई चौंक गया. खास बात यह रही कि उन्होंने सिर पर कैप पहन रखी थी जो उनके डांस को और भी मजेदार बना रही थी. पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान फिल्म धुरंधर के गाने के साथ-साथ भोजपुरी के लोकप्रिय गाने गुलाब जईसन खिलल बाडू की धुन बजते ही माहौल पूरी तरह से उत्सव में बदल गया.

बता दें कि एसपी कृष्ण विश्नोई का यह डांसिंग अवतार पहली बार सामने नहीं आया है. पिछले साल भी उनका एक वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने सिर पर गिलास रखकर एनिमल फिल्म के गाने पर डांस किया था. इस साल भी उनके नए वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.