शादी से 12 दिन पहले झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई प्रियंका की मौत, क्या हुआ? पिता ने किया चौंकाने वाला दावा

UP News: मध्य प्रदेश की रहने वाली प्रियंका की शादी 12 दिन बाद होनी थी. मगर उसने झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जानिए उसके साथ क्या हुआ?

Jhansi, Jhansi News, Jhansi Viral News, Jhansi Police, UP News, UP Viral News, झांसी, झांसी न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: यूपी के झांसी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां जनपद से सटे मध्य प्रदेश में रहने वाली लड़की की मौत उसकी शादी से 12 दिन पहले हो गई. झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पीड़ित परिजनों का आरोप है कि एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने युवती को जबरन जहर खिला दिया. पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी ने घर में घुसकर युवती को जहर खिलाया है.

यह भी पढ़ें...

प्रियंका के साथ हुआ कांड?

मृतका का नाम 21 वर्षीय प्रियंका है. युवती के पिता ब्रजेन्द्र अहिरवार ने बताया,  वह मध्य प्रदेश में दतिया जिले के भांडेर थानान्तर्गत बगदा गांव के रहे वाले हैं. प्रियंका उनकी एकलौती बेटी थी. वह बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी.

पिता का कहना है कि उन्होंने बेटी का रिश्ता मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में तय किया था. शादी तय होने के बाद सगाई समेत अन्य रस्में भी हो चुकी थी. 6 मई को शादी होनी थी. शादी के कार्ड भी बट गए थे. बेटी भी इस रिश्ते से बहुत खुश थी. 

पिता का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला एक युवक उसकी बेटी से एक तरफा प्यार करता था, जबकि बेटी इसके खिलाफ में थी. जब उसको पता चला कि प्रियंका का रिश्ता हो गया है तो उसने रिश्ता खत्म करवाने की बहुत कोशिश की. मगर सफल नहीं हुआ. 

फिर घर में आकर बेटी को जहर दे दिया

पीड़ित पिता का कहना है कि बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ शादी का सामान लेने झांसी के चिरगांव गए थे. बेटी प्रियंका और उसकी 10 साल की ममेरी बहन घर पर थी.

पीड़ित परिजनों का कहना है कि दोपहर के समय आरोपी घर में घुस आया और कुंडी लगा ली. इसके बाद प्रियंका पर शादी तोड़ने का दबाव बनाते हुए धमकी दी कि शादी नहीं तोड़ी तो पिता और भाई को मार देगा. प्रियंका ने जब उसकी बात मानने से इनकार किया तो आरोपी ने जेब से सल्फास की डिब्बी निकाली और गोलियां जबरन प्रियंका को खिला दी.

जब तक आस-पास के लोग आए, तब तक आरोपी भाग निकला. बेटी को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. मगर इलाज के दौरान प्रियंका की मौत हो गई. झांसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.