अमरोहा: पुलिसकर्मियों ने थाने में दिखाया अपने डांस का जलवा! वीडियो हो गया वायरल, जानिए

बीएस आर्य

• 07:05 AM • 01 Nov 2022

Amroha News:  उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दारोगा के रिटायर होने पर पुलिसकर्मियों के थाने में डांस का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में…

UP Tak
Google CTA

Amroha News:  उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दारोगा के रिटायर होने पर पुलिसकर्मियों के थाने में डांस का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दारोगा के रिटायर होने पर पुलिसकर्मियों के अंदर छिपा डांसर बाहर निकल आया है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि यह पूरा मामला अमरोहा जिले के आदमपुर थाने से सामने आया है. पुलिस कर्मियों के डांस का यह वीडियो क्षेत्र में वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिसकर्मी जमकर डांस कर रहे हैं. दारोगा, सिपाही समेत सभी पुलिसकर्मी वर्दी में अपने डांस का हुनर दिखा रहे हैं.

थाने के अंदर डांस करते पुलिस कर्मियों को आस-पास खड़े लोग देख रहे हैं लेकिन पंजाबी गानों की धुन पर सवार पुलिसकर्मी थाने में ही डांस कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि जो पुलिसकर्मी नाचना नहीं चाहते उन्हें भी दूसरे पुलिसकर्मी डांस के लिए खींच लाते हैं.

इस मामले पर थानेदार ने बताया कि “ दारोगा का रिटायरमेंट हुआ था. थाने में ही खाना बनवाया गया था. दारोगा के परिजन भी आए थे. इस मौके पर डीजे सिस्टम भी लगवाया गया था. बता दें कि पुलिसकर्मियों के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

अमरोहा पुलिस की अंतरराज्यीय चोर गिरोह से हुई मुठभेड़, 9 बाइक बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार