घर के बाहर टहल रहे आयुष यादव के सीने और जांघ में मार दी गईं गोलियां, दरवाजे पर तड़पते हुए गिर गया वो

अनिल अकेला

16 Dec 2025 (अपडेटेड: 16 Dec 2025, 05:09 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया में 25 साल आयुष यादव को दर्दनाक मौत दी गई. उसके घर के सामने ही उसपर गोलियां चला दी गईं. इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया. आयुष तड़पता हुआ अपने घर के गेट पर ही जा गिरा.

Ballia, Ballia News, Ballia Crime News, Ballia Crime, Ballia Police, Ballia Ayush Yadav murder case, UP News, UP Crime, UP Crime News, UP Viral News, बलिया, बलिया न्यूज, बलिया क्राइम न्यूज, बलिया क्राइम

UP News

Google CTA

UP News: बलिया के बंसी पैलेस के पास रहने वाला 25 साल का आयुष कल शाम अपने घर के बाहर टहल रहा था. मगर उसे अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल उसे दर्दनाक मौत दी जाने वाली है. अचानक वहां बाइक आई. बाइक पर 3 लोग सवार थे. आयुष कुछ समझ पाता तब तक वहां ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनी गई. आस-पास खड़े लोग भी समझ नहीं आए कि गोलियां किसे चलाई गई. सभी अपना-अपना बचाव करने लगे. जैसे ही लोगों ने अपने आस-पास देखा तो उनके होश उड़ गए. बता दें कि बाइक सवारों ने आयुष पर ही गोलियां चलाई थी.

यह भी पढ़ें...

गोलियों से घायल हुआ आयुष तड़प रहा था और वह तड़पते-तड़पते अपने घर के दरवाजे पर ही जा गिरा. आयुष के सीने पर 2 गोलियां दागी गईं थी तो एक गोली उसे दर्दनाक और तड़पा-तड़पा कर मारने के लिए उसकी जांघ पर मार गई थी. इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें: कार में संबंध बनाने के बहाने बिलाल ने काटा उमा का सिर और फिर न्यूड बॉडी के साथ ये किया...! धड़ ने खोली पूरी क्राइम कथा

काइम सीन पर पुलिस अधिकारी-वीडियो देखिए

नहीं बच सका आयुष यादव

परिजन फौरन आयुष को इलाज के लिए सीएचसी ले गए. मगर वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया. वहां ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने आयुष को बचाने की काफी कोशिश की. मगर उसकी मौत हो गई.

किसने और क्यों मारी गोलियां?

आयुष के परिवार ने हत्या का आरोप रोबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित और राज पर लगाया है. परिवार का आरोप है कि इनके साथ आयुष की पुरानी रंजिश चल रही थी और इन्हीं ने हत्याकांड को अंजाम दिया है.

आपको बता दें कि आयुष यादव पर खुद 5 आपराधिक केस दर्ज थे. जिन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप है, उनके खिलाफ भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: मां ने पकड़े पैर और पिता रणवीर यादव ने ये करके बेटी अंशु यादव को तड़पा-तड़पा कर मार डाला!

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा-109 (1) के तहत केस दर्ज किया है.

पुलिस ने ये बताया

पीड़ित परिवार ने नामजद तहरीर दी है. जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगी हुई हैं. कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. पुलिस ने आगे बताया, पहले आरोपी पक्ष और पीड़ित सहयोगी थे. मगर अब दोनों के बीच दूरियां थी. मामले की जांच की जा रही है. मामले में जो पीड़ित और आरोपी हैं, दोनों की क्रिमिनल हिस्ट्री भी हैं.