बागपत में जिला पंचायत सदस्य ने पति पर ही लगाए सनसनीखेज आरोप, अप्राकृतिक संबंध बनाने के साथ करता है ये काम भी

मनुदेव उपाध्याय

• 06:29 PM • 14 Jun 2025

बागपत में जिला पंचायत सदस्य ने पति विनय तोमर पर शारीरिक शोषण, फंड दुरुपयोग और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

UP Tak
Google CTA

Baghpat News: बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां वॉर्ड नंबर 9 की जिला पंचायत सदस्य ने अपने ही पति मास्टर विनय तोमर पर गंभीर और हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि पति न सिर्फ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देता है, बल्कि पंचायत निधि का भी दुरुपयोग करता है. बता दें कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

महिला ने पति पर लगाए अप्राकृतिक संबंध के आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति विनय तोमर जबरन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है और विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट करता है. पीड़िता का कहना है कि वह पिछले सात वर्षों से यह सब सह रही है.

पेपर लीक करता है पति: पीड़िता

महिला का आरोप है कि उसके पति की पंचायत निधि पर गंदी नजर है. वह जबरन उसके साइन करवाकर सरकारी फंड का दुरुपयोग करता है. इसके अलावा विकास कार्यों के नाम पर पैसा हड़पने की कोशिश करता और दबाव भी बनाता है. महिला का कहना है कि आरोपी विनय तोमर आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक जैसे अपराधों में शामिल है. उस पर  बागपत सहित अन्य जिलों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. 

मुझे मिली जान से मारने की धमकी: पीड़िता

पीड़िता ने ये भी दावा किया है कि उसका पति किसी अन्य महिला से अवैध संबंध रखता है और इसी वजह से अक्सर घर में झगड़े होते हैं. पीड़िता ने आगे कहा कि एक सप्ताह पहले पति ने उस पर चाकू और ईंट से हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका इलाज सोनीपत के अस्पताल में चला.

बच्चों को मारने की धमकी देकर की बयान बदलवाने की कोशिश

महिला का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के दौरान भी उसके पति ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसका बयान बदलवाने की कोशिश की. महिला ने कहा कि उसे मजबूर किया गया कि वह कहे कि यह एक 'एक्सीडेंट' था. पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी नहीं ली है. न ही खर्च दे रहा है और न ही देखभाल करता है. महिला ने यह भी कहा कि विनय के भाई विपुल ने भी उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महिला ने कहा कि उसे अपनी जान का खतरा है और अगर भविष्य में उसके साथ कुछ गलत होता है, तो उसका जिम्मेदार केवल उसका पति होगा. उसने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की. जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी विनय तोमर को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: Neet UP Topper Muktesh Tanmay Marksheet: नीट के यूपी टॉपर मुक्तेश तन्मय की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे