अपने भतीजे से प्रेम कर बैठी अंशु यादव एक दिन गायब हो गई फिर रिश्तों को कलंकित करने वाली कहानी पता चली!

अरविंद शर्मा

15 Dec 2025 (अपडेटेड: 15 Dec 2025, 04:39 PM)

UP News: 45 दिनों से अंशु यादव नाम की युवती लापता थी. रिटायर्ड दारोगा पिता का कहना था कि बेटी घर से चली गई है. अब इस मामले में वो सनसनीखेज कहानी सामने आई है, जिसने रिश्तों को भी कलंकित कर दिया है.

Agra, Agra News, Agra Crime, Agra Crime News, Agra Police, Etawah Crime, Etawah Crime News, Father kills daughter, UP Viral News, UP Crime, आगरा, आगरा न्यूज, आगरा क्राइम, आगरा क्राइम न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: इस साल के अक्टूबर से ही 65 साल के रिटायर्ड दारोगा रणवीर सिंह यादव की बेटी अंशु यादव लापता चल रही थी. पुलिस को अंशु के गायब होने की जानकारी नवंबर के महीने में मिली थी, जिसके बाद पुलिस भी उसे खोज रही थी. जब पुलिस ने पिता रणवीर सिंह यादव से पूछा तो पिता ने कहा कि बेटी घर से चली गई है. मगर आगरा पुलिस मामले की जांच में जुटी रही.

यह भी पढ़ें...

इसी बीच पुलिस को पता चला कि एक युवक ने हाईकोर्ट में अंशु के लापता होने की याचिका दाखिल की है. इसमें हाईकोर्ट से अपील की गई थी कि वह अंशु यादव का पता लगाने का आदेश पुलिस को दे. पुलिस ने जब याचिका लगाने वाले युवक की जांच की तो सामने आया कि वह उसके रिश्ते का भतीजा है और उसके साथ अंशु का प्रेम संबंध भी चल रहा था. इसके बाद पुलिस ने सनसनीखेज कांड का खुलासा किया और पता चला कि जिस अंशु यादव को पुलिस लगातार खोज रही थी, उसका तो अक्टूबर में ही कत्ल कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: बिलाल ने मीट वाले छुरे से काट डाला लिव इन में रहने वाली प्रेमिका उमा का सिर, न्यूड मिली थी लाश, खौफनाक

दरअसल अंशु यादव का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता रिटायर्ड दारोगा रणवीर सिंह यादव ने ही किया था. इस कत्ल में अंशु की मां, भाई समेत रिश्तेदार भी शामिल थे.

अंशु को क्यों मारा गया?

रणबीर सिंह ने अपनी बेटी की हत्या अक्टूबर महीने में ही कर दी थी. बेटी की हत्या के बाद उसकी लाश को भी इटावा ले जाकर ठिकाने लगा दिया था. दरअसल पुलिस जांच के दौरान शक अंशु के पिता पर ही गया. दूसरी तरफ युवती का भी कुछ पता नहीं चल रहा था. ऐसे में पुलिस ने पिता से ही सख्त पूछताछ की, जिसके बाद वह टूट गया. इसी बीच पुलिस के हाथ अंशु का एक वीडियो भी लगा, जिसमें उसने अपने माता-पिता-परिवार से जान को खतरा बताया था.

पूछताछ में पिता ने बताया कि बेटी अंशु का अपने ही रिश्ते में लगने वाले भतीजे के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. पूरा परिवार इसके खिलाफ था. वो उसके साथ शादी करना चाहती थी और रिश्ता खत्म करने के लिए तैयार नहीं थी.

पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

गला दबा कर मार डाला

आरोप है कि इसी दौरान पिता ने बेटी का गला दबा दिया और उसे तड़पा-तड़पा कर मार डाला. फिर पत्नी और बेटे को लिया और गाड़ी में शव डालकर इटावा की तरफ सभी चल दिए. वहां अंशु के मामा का घर था. वहां अंशु के मामा और ममेरे भाई ने इनका साथ दिया और शव को यमुना नदी में फेंक दिया. मगर शव थोड़ी दूर जाकर झाड़ियों में फंस गया. बता दें कि पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया है. उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर (डीसीपी आगरा वेस्ट) अतुल शर्मा ने बताया, इस मामले में मुख्य आरोपी पिता, मृतका की मां और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के साले और साले के लकड़े की तलाश जारी है. मामले की जांच की जा रही है.