चंदौली का कपल प्री वेडिंग शूट के लिए गया था दुबई, तभी शुरू हो गया ईरान युद्ध, अब यहां रह रहे ये

UP News: ईरान युद्ध में चंदौली का एक कपल भी फंस गया है. ये कपल दुबई में फंसा हुआ है. आज इन्हें वापस आना था. मगर अब ये दुबई में फंस गए हैं.

UP News

उदय गुप्ता

02 Mar 2026 (अपडेटेड: 02 Mar 2026, 07:21 PM)

follow google news

UP News: ईरान के साथ चल रहा अमेरिका-इजरायल का युद्ध लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस युद्ध की चपेट में अब खाड़ी के अन्य देश भी आ गए हैं. खाड़ी के कई देशों पर ईरान हमला कर रहा है. दूसरी तरफ नाटो देश भी इसमें शामिल हो सकते हैं. इसी बीच भारत से खाड़ी देशों में घूमने गए हजारों लोग इस युद्ध की वजह से खाड़ी देशों में फंस गए हैं. बता दें कि यूपी के चंदौली के रहने वाले 5 लोग भी दुबई में फंस गए हैं. ये सभी लोग प्री वेडिंग शूट के लिए दुबई गए थे. मगर युद्ध होने के बाद अब वहीं फंस गए.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि अब इन सभी लोगों के परिजन काफी परेशान हैं. परिजनों ने भारत सरकार से अपील की है कि वह उनके बच्चों और वहां फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित देश लेकर आए.

प्री वेडिंग शूट के लिए गए थे दुबई

मिली जानकारी के मुताबिक, चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के होटल कारोबारी अजय जैन के बेटे प्रिंस की शादी अप्रैल में होनी है. 4 दिन पहले प्रिंस अपने छोटे भाई, अपनी मंगेतर और मंगेतर के भाई-भाभी के साथ प्री वेडिंग शूट के लिए दुबई गए थे. मगर तभी वहां युद्ध छिड़ गया. इसके बाद ये सभी लोग दुबई में ही फंस गए.

बता दें कि कि अब ये सभी लोग दुबई में बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में ठहरे हुए हैं. अब इनके परिजन भी परेशान हैं. इसकी सुरक्षा को लेकर चिंता कर रहे हैं. फिलहाल चंदौली में रह रहे परिवार अपने बच्चों से वीडियो कॉल के जरिए बात कर रहे हैं और उनसे संपर्क साध रहे हैं.

अजय जैन ने ये बताया

दुबई में प्री वेडिंग के लिए गए प्रिंस के पिता अजय जैन ने बताया, बच्चे प्री वेडिंग शूट के लिए दुबई गए थे. आज उन्हें वापस आना था. मगर वह सभी वहां फंस गए. वीडियो कॉल पर ही बच्चों से संपर्क हो पा रहा है. अजय जैन ने सरकार से अपील की है कि वह कार्रवाई करे और बच्चों समेत जो भी भारतीय वहां फंसे हुए हैं, उन्हें वापस लेकर आए.