बरेली के फैज रजा ने दे डाली बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ऐसी धमकी, मच गया हड़कंप

कृष्ण गोपाल यादव

11 Apr 2024 (अपडेटेड: 09 Jul 2024, 08:13 PM)

बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चाओं में हैं. दरअसल उन्हें उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले एक युवक ने धमकी दी है. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Dhirendra Krishna Shastri, Bareilly

Dhirendra Krishna Shastri, Bareilly

Google CTA

Bareilly: बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं. इस बार धीरेंद्र शास्त्री को उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले शख्त ने जान से मारने की धमकी दी है. बरेली के आंवला के रहने वाले फैज रजा नाम के शख्स ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सर तन से जुदा करने की धमकी दी है. 

यह भी पढ़ें...

 

आरोपी ने बकायदा इसकी वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसके बाद वह वीडियो काफी वायरल हो गया है. जैसे ही यह मामला हिंदू संगठनों को पता चला, वह भड़क गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पहुंच गए. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है.

अशोभनीय फोटो भी हुआ वायरल

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक फैज ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का अशोभनीय फोटो भी बनाया है और उसे वायरल किया है. इसके साथ ही उसने धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की भी धमकी दी है. 

मामले का पता चलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और वहां जाकर जमकर नारेबाजी करते रहे. पुलिस अधिकारियों ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से मिलकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

पहले भी मिल चुकी है धमकी

आपको बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को पहले भी बरेली से धमकी मिल चुकी है. कुछ समय पहले ही एक शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था. अब फिर कुछ ऐसा ही मामला सामने आ गया है.

आरोपी को खोज रही पुलिस

इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी नीलेश मिश्रा ने कहा है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. जिस युवक का नाम मामले में सामने आया है, उसका नाम फैज है. पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है.