Salim Wastik Health Update: 27 फरवरी को हुए खौफनाक हमले के बाद से एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी.लेकिन अब अस्पताल के बिस्तर से एक छोटा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह डॉक्टरों की बातों पर हल्की प्रतिक्रिया देते और उनके कमांड्स पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर है और वे ICU में विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में हैं.
ADVERTISEMENT
खौफनाक हमले की वो दोपहर
यह पूरी वारदात गाजियाबाद के लोनी में दिनदहाड़े हुई थी जिसने पूरे इलाके को दहला दिया था. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि जब सलीम अपने ऑफिस में अकेले थे. तभी हेलमेट पहने दो बदमाश बाइक से वहां पहुंचे. ऑफिस में दाखिल होते ही दोनों हमलावरों ने धारदार हथियारों से सलीम के गले और पेट पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए थे.
सलीम की बहादुरी ने बचाई जान
पुलिस का मानना है कि इस जानलेवा हमले के दौरान भी सलीम वास्तविक ने हार नहीं मानी और हमलावरों का डटकर मुकाबला किया. अगर उन्होंने उस वक्त साहस न दिखाया होता तो शायद हमलावर अपने मंसूबों में पूरी तरह कामयाब हो जाते. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उनकी इसी हिम्मत ने उन्हें मौत के मुंह से बाहर निकालने में मदद की. सलीम पर हमला करने वाले दोनों सगे भाइयों जीशान और गुलफाम का अंत पुलिस मुठभेड़ में हो चुका है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले लोनी में जीशान को और फिर इंदिरापुरम इलाके में हुई मुठभेड़ में गुलफाम को मार गिराया. महज 48 घंटों के भीतर पुलिस ने इस खौफनाक हमले के दोनों मुख्य आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया.
असली साजिश की जांच जारी
सलीम के होश में आने के बाद अब पुलिस को उम्मीद है कि इस हमले के पीछे की असली वजह और बड़ी साजिश का खुलासा हो सकेगा. पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि क्या इन दोनों भाइयों के पीछे कोई मास्टरमाइंड था या किसी कट्टरपंथी विचारधारा ने उन्हें इस वारदात के लिए उकसाया था.
ADVERTISEMENT









