बुलंदशहर: सांड ने थाने में घुस दारोगा पर किया हमला, जमीन पर पटक कर दिया जख्मी, मचा हड़कंप

मुकुल शर्मा

• 08:25 AM • 25 Apr 2022

यूपी में आवारा पशु अभी तक तो खेतों में घुस किसानों और फसलों के लिए मुसीबत बने हुए थे, लेकिन बुलंदशहर में मामला अब इससे…

UP Tak
Google CTA

यूपी में आवारा पशु अभी तक तो खेतों में घुस किसानों और फसलों के लिए मुसीबत बने हुए थे, लेकिन बुलंदशहर में मामला अब इससे आगे बढ़ चुका है. यहां एक आवारा सांड ने थाने में घुसकर पुलिस दारोगा पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया है. दारोगा का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें...

यह मामला बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद थाना का है. यहां शनिवार शाम एक सांड थाने में घुस आया. उस वक्त थाने के दारोगा मुनेंद्र वहां मौजूद थे. उनको किसी काम से बाहर जाना था. सांड को सामने देखकर उन्होंने उसको रास्ते से हटाने की कोशिश की, लेकिन सांड इधर-उधर थाने में घूमने लगा. दारोगा ने डंडे से सांड को भगाने की कोशिश की, तो सांड ने दरोगा मुनेंद्र पर हमला कर दिया. सांड ने दरोगा को जमीन पर पटक दिया. अचानक हुए इस हमले से मुनेंद्र बुरी तरीके से जख्मी हो गए और उनके सिर में काफी चोट आई.

सांड के हमले में दरोगा को घायल देखते हुए थाना परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मियों ने मिलकर सांड को थाने से भगाया. फिर दारोगा मुनेंद्र को उपचार के लिए सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया. सांड के हमले से दारोगा के सिर में चोटें आई हैं. उनके सिर में टांके लगाए गए हैं.

थाना परिसर में सांड हमले को लेकर घायल दरोगा मुनेंद्र सिंह ने बताया कि अब वह पहले की तरह ड्यूटी पर आ रहे हैं. सिर में चोट आई है, लेकिन कोई ऐसी घबराने की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि एक हादसा हुआ था लेकिन अब सब ठीक है.

बुलंदशहर: तफ्तीश करने जा रहे दरोगा को डंफर ने रौंदा, मौत, ड्राइवर गिरफ्तार