लग्न कार्यक्रम में 39 लोगों ने खाना खाने के बाद चख लिया गाजर का हलवा, फिर सभी बुरी तरह से पछता गए

जगत गौतम

• 03:20 PM • 11 Feb 2025

UP News: मुरादाबाद में 39 लोग लग्न कार्यक्रम में आए. फिर खाना खाया. यहां तक सब ठीक था. मगर फिर इन लोगों को मीठा खाने का मन हुआ. कार्यक्रम में मिठाई के नाम पर गाजर का हलवा भी था. सभी ने गाजर का हलवा खा लिया और इसे खाकर अब इन सभी को पछताना पड़ रहा है.

Moradabad, Moradabad News, Moradabad Viral News, UP Viral News, UP News, मुरादाबाद, यूपी न्यूज

PC-AI

Google CTA

UP News: मुरादाबाद में 39 लोग लग्न कार्यक्रम में आए. फिर खाना खाया. यहां तक सब ठीक था. मगर फिर इन लोगों को मीठा खाने का मन हुआ. कार्यक्रम में मिठाई के नाम पर गाजर का हलवा भी था. सभी ने गाजर का हलवा खा लिया. मगर फिर इन सभी के साथ कांड हो गया. 

यह भी पढ़ें...

दरअसल गाजर का हलवा खाते ही इन सभी के पेट में तेज दर्द होने लगा और सभी की हालत बिगड़ गई. किसी को चक्कर आने शुरू हुए तो किसी को तेज पेट में दर्द होने लगे तो किसी को उल्टियां होनी शुरू हो गईं. लग्न कार्यक्रम में अचानक 39 लोगों की तबीयत खराब होने से हड़कंप मच गया. 

फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए सभी

ये पूरा मामला ठाकुरद्वारा के फरीदनगर से सामने आया है. यहां लग्न कार्यक्रम में खाने के बाद गाजर का हलवा खाने से 39 लोगों की तबीयत खराब हो गई और सभी को फ़ूड पॉइजनिंग हो गई. लोगों की हालत बिगड़ती देख, सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया.

माना जा रहा है कि गाजर के हलवे में मिला हुआ मावा, मिलावटी मावा था. इसके खाने के बाद कई लोगों की अचानक तबीयत खराब होने लगी और इसी वजह से 39 लोगों को फ़ूड पॉइजनिंग हुई. फिलहाल इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया.

सीएमओ ये बोले

इस पूरे मामले पर सीएमओ कुलदीप सिंह ने बताया, ठाकुरद्वारा के फरीदनगर में एक समरोह था. वहां पर खाना खाने के बाद लोगों को उल्टी की शिकायत हुई. सभी को फ़ूड पॉइजनिंग हुई थी. सूचना मिलते ही टीम का गठन करके सभी को मौके पर भेजा गया. 39 मरीज थे. सभी का इलाज किया गया है.