बाराबंकी में 65 साल के बुजुर्ग ने 24 साल की लड़की संग की शादी, जमकर लगाए ठुमके, Video वायरल

Barabanki News Hindi: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां छह बेटियों के बाप, 65 वर्षीय…

UPTak
Google CTA

Barabanki News Hindi: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां छह बेटियों के बाप, 65 वर्षीय एक बुजुर्ग ने 24 साल की महिला के साथ शादी कर ली है, जिसकी अब खूब चर्चा की जा रही है. इतना ही नहीं बुजुर्ग ने अपनी शादी में भोजपुरी गाने पर जमकर डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें...

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में स्थित जमीन हुसैनाबाद पूरे चौधरी गांव का है. यहां 65 वर्षीय नकछेद यादव नामक एक बुजुर्ग ने रविवार को 24 साल की एक लड़की से शादी कर ली. लड़की का नाम नंदनी है. वह रांची की रहने वाली है. नंदनी की उम्र नकछेद की बेटी के बराबर है.

यूपी न्यूज़ टुडे: आपको बता दें कि नकछेद ने अपनी दूसरी शादी अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र में पड़ने वाले कामाख्या देवी मंदिर में की है. दूसरी शादी भी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार की है. शादी में पहले हवन और फिर वरमाला की रस्म हुई. इस शादी में 50 के करीब बाराती और घराती भी शामिल हुए. इस शादी में दूल्हे ने जमकर डांस भी किया. र

गौरतलब है कि नकछेद की पहली पत्नी की मौत हो गई थी. नकछेद के मुताबिक, पहली पत्नी की मौत के बाद से वह काफी अकेला हो गए थे. उनके सभी 6 लड़कियों की शादी हो चुकी है. सभी अपने अपने घर चली गई हैं. पत्नी की मौत के बाद से वह अकेलेपन से काफी परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया. फिलहाल यह शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है.

बाराबंकी में मादक द्रव्य तस्कर गिरफ्तार, इतनी कीमत का एक किलो से ज्यादा मॉर्फीन बरामद