लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी में मादक द्रव्य तस्कर गिरफ्तार, इतनी कीमत का एक किलो से ज्यादा मॉर्फीन बरामद

Barabanki News: बाराबंकी जिले की जैदपुर थाना पुलिस ने वसीनगर इलाके के निकट एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलोग्राम से अधिक…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Barabanki News: बाराबंकी जिले की जैदपुर थाना पुलिस ने वसीनगर इलाके के निकट एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलोग्राम से अधिक अवैध मॉर्फीन बरामद की. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया की जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को जैदपुर पुलिस द्वारा एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर मुनव्वर को वसीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से थैले में रखी एक किलो 100 ग्राम अवैध मॉर्फीन बरामद की गई. पुलिस के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है.

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से 31,950 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक कार भी बरामद की गई है.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

बाराबंकी में किशोरों को तालिबानी सजा, बकरी का चारा लेने गए लड़कों को पेड़ में बांधकर पीटा